Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    प्रयागराज में करोड़ों की भूमि की आकृति बदली, अभिलेखागार में रखे बंदोबस्ती भूचित्र से छेड़छाड़; जांच को SIT गठित

    By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Tue, 04 Aug 2026 12:36 PM (IST)

    प्रयागराज के फूलपुर स्थित हबीबपुर गांव में करोड़ों की भूमि के तीन गाटों की आकृति बदल दी गई है। राजस्व अभिलेखागार में बंदोबस्ती भूचित्र से छेड़छाड़ की ...और पढ़ें

    प्रयागराज एसआईटी अभिलेखागार में रखे बंदोबस्ती भूचित्र से छेड़छाड़ की जांच करेगी।

    प्रयागराज एसआईटी अभिलेखागार में रखे बंदोबस्ती भूचित्र से छेड़छाड़ की जांच करेगी।

    HighLights

    1. फूलपुर के हबीबपुर गांव के तीन गाटों की आकृति को कूटचरित ढंग से किया प्रभावित

    2. मामले में एडीएम आपूर्ति, एसडीएम व बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी जांच टीम में शामिल

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। राजस्व अभिलेखागार में वैसे तो आए दिन राजस्व फाइलों, जमीन के कागजातों में गड़बड़ी की शिकायत मिलती थी, अब नए प्रकरण में गंगापार में फूलपुर के हबीबपुर गांव के तीन गाटों की आकृति ही बदल दी गई। इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए डीएम मनीष कुमार वर्मा ने विशेष जांच दल (एसआइटी) गठित कर दिया है। जांच दल में एडीएम आपूर्ति विजय शर्मा, एसडीएम एचएल सैनी व बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी को शामिल किया गया है।

    फूलपुर के हबीबपुर गांव का मामला 

    हबीबपुर के तीन गाटों की आकृति बदलकर बंदोबस्ती भूचित्र में गड़बड़ी की शिकायत पर सहायक चकबंदी अधिकारी सोरांव से जांच कराई गई थी। सहायक चकबंदी अधिकारी ने जांच रिपोर्ट में उल्लिखित किया है कि राजस्व अभिलेखागार से जारी बंदोबस्ती भूचित्र के प्रमाणित नकल में फूलपुर के हबीबपुर गांव के तीनों गाटों की आकृति को कूटरचित ढंग से प्रभावित किया गया है।

    एडीएम आपूर्ति ने पत्रावलियों को तलब किया 

    एडीएम वित्त एवं राजस्व विनीता सिंह के पत्र पर डीएम ने सहायक चकबंदी अधिकारी की जांच रिपोर्ट के आलोक में प्रकरण में जांच कर दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। एडीएम आपूर्ति ने इससे संबंधित सभी पत्रावलियों व मूल कागजात को अभिलेखागार से तलब किया है, जिसके अनुसार ही आगे की कार्यवाही की जाएगी।

    गाटों का क्षेत्रफल भी बदला गया 

    दरअसल, करोड़ों की जमीन की आकृति में बदलाव के साथ ही बंदोबस्ती भूचित्र में गड़बड़ी के चलते गांव के अन्य सैकड़ों गाटे भी प्रभावित हो रहे हैं जिससे काश्तकारों के बीच विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई है। बताते हैं कि तीनों गाटों की आकृति के साथ ही क्षेत्रफल को भी बदल दिया गया है, जिससे इन गाटों के आसपास के गाटे भी प्रभावित हो गए हैं।

    खबरें और भी

    दोषियों पर होगी कार्यवाही : एडीएम आपूर्ति 

    इस संबंध में अपर जिलाधिकारी (एडीएम) आपूर्ति ने बताया कि इस प्रकरण में जांच शुरू कर दी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर शीघ्र की दोषी लोगों के खिलाफ कार्यवाही की संस्तुति रिपोर्ट तैयार की जाएगी। 

    यह भी पढ़ें- TGT-PGT Recruitment Exam : UP शिक्षा सेवा चयन आयोग ने जारी किया टीजीटी-पीजीटी भर्ती का परीक्षा पाठ्यक्रम

    यह भी पढ़ें- UP Board की अपील : विद्यार्थी व अभिभावक साइबर ठगों से सतर्क रहें, अंकों के नाम पर ठगी वालों की दें सूचना