Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली में लाठीचार्ज से सहमे यात्री, अंबेडकरनगर में ट्रेन के 15 टिकट वापस; बसों में भी घटी संख्या

    Updated: Tue, 21 Jul 2026 04:10 PM (IST)

    दिल्ली में विरोध प्रदर्शन और लाठीचार्ज के बाद अंबेडकरनगर से दिल्ली जाने वाली बसों और ट्रेनों में यात्रियों की संख्या घट गई है। अकबरपुर जंक्शन पर कैफिय ...और पढ़ें

    अंबेडकरनगर में ट्रेन के 15 टिकट वापस।

    अंबेडकरनगर में ट्रेन के 15 टिकट वापस।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, अंबेडकरनगर। दिल्ली में विरोध प्रदर्शन तथा लाठीचार्ज के बाद दिल्ली जाने वाली रोडवेज बसों तथा ट्रेनों में यात्रियों की संख्या कम हो गई।

    अकबरपुर जंक्शन पर मंगलवार को आरक्षित काउंटर पर टिकट वापसी के लिए भीड़ लगी रही। कैफियत एक्सप्रेस के 15 आरक्षित टिकट वापस हुए।

    सद्भावना एक्सप्रेस में भी यात्रियों की संख्या कम रही। अकबरपुर के सुनील वर्मा ने बताया कि परिवार को दिल्ली छोड़ने जाना था, लेकिन माहौल शांत होने के बाद जाएंगे।

    जलालपुर के सूरजभान सिंह ने कहा कि बच्चों के साथ दिल्ली जाने की योजना थी। तीन दिन भागदौड़ के बाद पांच कन्फर्म टिकट मिले थे, लेकिन घटना के बाद जाने से डर लगने लगा है। शहजादपुर के उमेश कसौधन, दीपक वर्मा ने बताया दिल्ली दुकान का सामान लेने जाना था, लेकिन अब नहीं जाएंगे।

    अकबरपुर से दिल्ली जाने वाली रोडवेज बसों में नाम मात्र यात्री रहे। अकबरपुर रेलवे स्टेशन के आरक्षित काउंटर के पर्यवेक्षक बृजेश यादव ने बताया कि थोड़ी-बहुत यात्रियों की संख्या कमी आई है।

    पांच टिकट खिड़की से वापस किए गए, बाकी आनलाइन हैं। बस डिपो इंचार्ज लक्ष्मी सिंह ने बताया कि दिल्ली में विरोध प्रदर्शन हंगामा के बाद कुछ यात्रियों की संख्या कमी आई है। मंगलवार को 15 यात्री दिल्ली के लिए रवाना हुए।

    यह भी पढ़ें- किसानों का दिल्ली कूच आंदोलन टला, शंभू बॉर्डर से छंटने लगी भीड़; गुरनाम सिंह चढ़ूनी हुए रिहा