Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    शादी का झांसा देकर होटल में संबंध बनाने का आरोप, पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

    Updated: Fri, 10 Apr 2026 04:01 PM (IST)

    अंबेडकरनगर में शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाने और धमकी देने के आरोपी साहिल रजा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। युवती अपनी मौसी की तीम ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाए।

    2. आरोपी साहिल रजा ने होटल में संबंध बनाने के बाद मुकरा।

    3. पुलिस ने गिरफ्तार कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया।

    संवाद सूत्र, टांडा। बीमार मौसी की की तीमार दारी कर रही युवती से जान पहचान बढ़ा कर इधर उधर होटल में ले जाकर शरीरिक संबंध बनाने,जान से मारने की धमकी देने के मामले आरोपी युवक अलहदाद पुर के साहिल रजा को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।

    मामला कोतवाली क्षेत्र का है। नगर के एक मोहल्ला की युवती नगर के एक निजी चिकित्सा लय मे मौसी का उपचार करा रही थी। इसी दौरान उसकी जान पहचान थाना अलीगंज के अलहदाद पुर मोहल्ला के युवक साहिल रजा से हो गयी।

    मोबाइल नम्बर के अदान प्रदान के साथ ही दोनों के बीच इतनी नजदीकिया बढ़ गयी कि युवक इधर उधर होटलो मे ले जा कर युवती से शरीरिक सम्बन्ध बनाने लगा। शादी करने की बात पर इंकार कर दिया। परिवार से बात होने पर बहन की शादी हो जाने के बाद शादी करने पर युवक राजी हो गया।

    यह भी पढ़ें- अंबेडकरनगर में XEN और SDO से मारपीट के आरोप में कोटेदार गिरफ्तार; चार अज्ञात पर भी FIR 

    31 मार्च को युवती की मां ने युवक के घर जा कर शादी की बात की तो युवक ने शादी करने से इंकार करते हुए जान से मारने की धमकी दिया। पुलिस केस अंकित कर सबूत एकत्र कर आरोपी युवक साहिल रजा को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक दीपक सिंह रघुबंशी ने बताया की शुक्रवार को धर्म नगर से साहिल रजा को गिरफ्तारकर विधिक कारवाई कर न्यायालय भेज दिया गया है।

    खबरें और भी