'ज्यादा बोलोगी तो मारकर फेंक दूंगा', पति ने दहेज की मांग और अवैध संबंध का विरोध करने पर पत्नी को दी धमकी
पति ने दहेज की मांग और पराई स्त्री से प्रेम-प्रसंग का विरोध करने पर पत्नी को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पति समेत पांच ससुरालियों के खिलाफ मुकदम ...और पढ़ें
-1783073203327_m.webp)
पति ने दहेज की मांग और अवैध संबंध का विरोध करने पर पत्नी को दी धमकी। AI जेनरेटेड फोटो
HighLights
पति ने दहेज व अवैध संबंध के विरोध पर धमकी दी।
विवाहिता से डेढ़ लाख रुपये और आभूषण छीने गए।
पुलिस ने पति समेत पांच ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज किया।
संवाद सूत्र, भीटी। ज्यादा बोलोगी तो जान से मरवाकर फेंकवा देंगे। यह धमकी विवाहिता को उसके पति ने दहेज न देने व पराई स्त्री से प्रेम-प्रसंग का विरोध करने पर दी है। ससुरालीजन ने बदसलूकी की और डेढ़ लाख रुपये व आभूषण छीनकर घर से भगा दिया। पुलिस ने आरोपित पति समेत पांच आरोपितों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में नामजद मुकदमा दर्ज किया है।
महरुआ के जामूकला की विशाखा सिंह की शादी तीन साल पहले लखनऊ के मलिहाबाद के मांझी रघुनाथपुर के सत्यार्थ सिंह उर्फ आयुष के साथ हुई थी। पीड़िता के मुताबिक पिता ने शादी में 15 लाख रुपये, लाखों के आभूषण व अन्य सामान उपहार में दिए थे। दोनों खुशी पूर्वक एल-35 मुन्नू खेड़ा में रहते थे।
करीब पांच माह पहले पति एक पराई स्त्री के प्रेम-प्रसंग में फंसकर सोने का कंगन बेच दिया। विरोध करने पर बेरहमी से पिटाई कर आभूषण व डेढ़ लाख रुपये छीन लिए। साथ ही बाहर से गेट पर ताला लगा घर के अंदर बंद कर दिया।
मायकेवालों ने समझौता कराया, लेकिन वह दोबारा उसे प्रताड़ित करने लगा। विरोध करने पर अधिक बोलोगी तो जान से मारकर फेंकवा देने की धमकी दी।
थानाध्यक्ष दौमित्र सेन रावत ने बताया कि पति सत्यार्थ सिंह, सास शोभा सिंह, ससुर अमित सिंह, देवर शौर्य उर्फ सिद्धनाथ सिंह, दादी सरोज सिंह के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
यह भी पढ़ें- गोरखपुर: घर में फंदे से लटका मिला महिला का शव, शादी में गया था परिवार