'SP से कहकर 100 लाठियां मरवाऊंगा...' दहेज की मांग कर रहे प्रोफेसर ने पत्नी को दी धमकी, केस दर्ज
दहेज में 50 हजार रुपये की मांग को लेकर एक प्रोफेसर पति ने अपनी पत्नी को बेरहमी से पीटा और घर से निकाल दिया, साथ ही एसपी से लाठियां मरवाने की धमकी दी। ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर
HighLights
प्रोफेसर पति ने दहेज के लिए पत्नी को बेरहमी से पीटा।
50 हजार रुपये न देने पर एसपी से लाठियां मरवाने की धमकी।
पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया।
संवाद सूत्र, अंबेडकरनगर। एसपी से कहकर सौ लाठियां मरवाऊंगा! यह धमकी दहेज में 50 हजार रुपये की मांग को लेकर विवाहिता की क्रूरतापूर्वक पिटाई कर घर से निकालने के बाद आरोपित प्रोफेसर पति ने दी है।
बगैर रुपये लिए वापस आने पर जलाकर मार डालने की धमकी दी। पुलिस ने एसपी के आदेश पर आरोपित के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में नामजद मुकदमा दर्ज किया है। अहिरौली के दरवन गांव के मजरे रज्जूपुर की दुर्गा की शादी गत मार्च में संतकबीरनगर के महुली थाने के डुमरिया गांव के देवेंद्र कुमार के साथ शिवबाबा में हुई थी।
भयभीत पीड़िता मायके पहुंची
शादी में भाई ने हैसियत के मुताबिक ढाई लाख रुपये, लाखों के आभूषण व अन्य सामान उपहार में दिए थे। देवेंद्र लखनऊ में असिस्टेंट प्रोफेसर है। कुछ दिन बाद वह पत्नी को लेकर लखनऊ चला गया। आरोप है कि गत अप्रैल में 50 हजार रुपये दहेज की मांग को लेकर पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर घर से भगा दिया।
भयभीत पीड़िता भाई को बुलाकर मायके चली आई। यहां वह अपना इलाज करवा रही थी। इसी बीच गत मई में आरोपित ने पीड़िता व उसके भाई को फोन पर गाली देते हुए कहा कि एसपी से कहकर सौ लाठियां मरवाऊंगा। जो हाल तुम्हारी बहन का किया है, वही तुम्हारा भी करूंगा। थानाध्यक्ष ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर विवेचना जांच की जा रही है।