Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अमेठी में अंकित हत्याकांड का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली

    Updated: Tue, 04 Aug 2026 06:13 PM (IST)

    अमेठी में अंकित कश्यप हत्याकांड के मुख्य आरोपी सुखई यादव को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ में उसके पैर में गोली लगी, जिसके बाद उस ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. अंकित कश्यप हत्याकांड के मुख्य आरोपी सुखई यादव को पकड़ा गया।

    2. पुलिस मुठभेड़ में सुखई यादव के पैर में गोली लगी।

    3. अंतरजातीय प्रेम विवाह के कारण परिवारों में रंजिश थी।

    जागरण संवाददाता, अमेठी। गौरीगंज के वार्ड नंबर 17 पूरे बान सिंह निवासी अंकित कश्यप हत्याकांड के मुख्य आरोपित सुखई यादव को मंगलवार दोपहर पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में उसके पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए सीएचसी भेजा गया।

    सोमवार रात करीब आठ बजे अंकित कश्यप की जबरन घर ले जाकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के परिवारजन ने पड़ोसी सुखई, राम सुंदर, सरिता और रंजना के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। घटना के बाद पुलिस ने राम सुंदर, सरिता व रंजना को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि मुख्य आरोपित सुखई फरार चल रहा था।

    पुलिस के अनुसार मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे सूचना मिली कि सुखई टिकरिया क्षेत्र में मौजूद है। सूचना पर पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त रूप से घेराबंदी की। पुलिस का दावा है कि खुद को घिरा देख सुखई ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी, जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

    यह भी पढ़ें- सुलतानपुर में चारपाई पर बैठे मजदूर की सांप के काटने से मौत, परिवार में पसरा मातम

    बताते चलें कि अंकित कश्यप ने करीब साढ़े तीन वर्ष पहले सुखई की भतीजी से प्रेम विवाह किया था। अंतरजातीय विवाह के बाद से दोनों परिवारों के बीच रंजिश चली आ रही थी। कोतवाल रवि कुमार सिंह ने बताया कि हत्यारोपित चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आवश्यक कार्रवाई कर चालान न्यायालय भेजा जा रहा है।

    खबरें और भी