Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अमेठी में रोजाना 10 विद्यालयों का भ्रमण करेंगे एसआरजी-एआरपी, लापरवाही बरतने पर होगी कार्रवाई

    Updated: Fri, 31 Jul 2026 04:42 PM (IST)

    अमेठी में बेसिक शिक्षा विभाग ने 'इको क्लब फॉर मिशन लाइफ' और 'एक पेड़ मां के नाम 3.0' अभियानों की धीमी प्रगति पर सख्ती दिखाई है। बीएसए ने एसआरजी और एआर ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

    प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

    HighLights

    1. अमेठी में इको क्लब और पौधारोपण अभियान की धीमी प्रगति।

    2. बीएसए ने एसआरजी-एआरपी को प्रतिदिन 10 स्कूल भ्रमण का निर्देश।

    3. अभियानों की प्रगति रिपोर्ट प्रतिदिन दोपहर 3 बजे तक देनी होगी।

    जागरण संवाददाता, अमेठी। इको क्लब फार मिशन लाइफ और एक पेड़ मां के नाम 3.0 अभियान में विद्यालयों की सुस्त प्रगति पर बेसिक शिक्षा विभाग ने सख्ती दिखाई है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय तिवारी ने सभी एसआरजी और एआरपी को नोडल नामित किया गया है।

    ये प्रतिदिन आवंटित ब्लॉक अथवा न्याय पंचायत के 10 विद्यालयों का भ्रमण करने का निर्देश दिया है। इस दौरान विद्यालयों में अभियान से संबंधित नोटिफिकेशन फार्म और जियोटैग्ड फोटो पोर्टल पर अपलोड कराए जाएंगे।

    विभाग के अनुसार जिले में वर्ष 2025-26 के लिए परिषदीय एवं मान्यता प्राप्त कुल 2646 विद्यालय लक्षित हैं। इनमें से अभी तक महज 1712 विद्यालयों ने इको क्लब फार मिशन लाइफ के गठन का नोटिफिकेशन पोर्टल पर अपलोड किया है। वहीं एक पेड़ मां के नाम 3.0 के तहत 2646 विद्यालयों के सापेक्ष केवल 308 विद्यालयों का नोटिफिकेशन अपलोड हुआ है।

    अभियान के तहत निर्धारित 13,230 पौधारोपण के लक्ष्य के सापेक्ष महज 4537 पौधारोपण की सूचना ही पोर्टल पर दर्ज की गई है। बीएसए ने निर्देश दिया है कि विद्यालयवार निर्धारित लक्ष्य के अनुसार पौधारोपण कराने के साथ जियोटैग्ड फोटो भी पोर्टल पर अपलोड कराए जाएं।

    एसआरजी-एआरपी को प्रतिदिन की प्रगति निर्धारित प्रारूप में दोपहर तीन बजे तक टीम एआरपी अमेठी वाट्सएप ग्रुप पर भेजनी होगी। कार्य की प्रतिदिन समीक्षा बीएसए स्वयं करेंगे। कहा कि कार्य में लापरवाही अथवा किसी विषम परिस्थिति के लिए संबंधित जिम्मेदार स्वयं होंगे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- भदोही में अब नए लुक में दिखेंगी एमडीएम की रसोइयां, स्कूलों के लिए धनराशि जारी