Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अमेठी में संदिग्ध परिस्थितियों में 85 साल की महिला की मौत, 10 दिन पहले ससुराल से आई थी मायके

    Updated: Wed, 29 Jul 2026 03:03 PM (IST)

    जायस (अमेठी) में मायके आई 85 वर्षीय वृद्धा का शव रेलवे लाइन के पास खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। पुलिस ने शव की शिनाख्त प्रतापगढ़ निवासी गया ...और पढ़ें

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    HighLights

    1. अमेठी के जायस में 85 वर्षीय वृद्धा का शव खेत में मिला।

    2. वृद्धा मायके आई थी, मानसिक स्थिति ठीक नहीं बताई गई।

    3. पुलिस ने शव की शिनाख्त की, मौत का कारण अज्ञात।

    संवादसूत्र, जायस (अमेठी)। मायके आई 85 वर्षीय वृद्धा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मंगलवार सुबह वृद्धा का शव रेलवे लाइन से करीब 100 मीटर दूर खेत में पड़ा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने के बाद आगे की कार्रवाई की। मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।

    पूरे वोलई मजरे मवई आलमपुर में सुबह खेत की ओर गए ग्रामीणों ने शव पड़ा देखा। पुलिस पहुंची तो मृतका की पहचान प्रतापगढ़ के कुम्भी आइमा थाना उदयपुर निवासी गया देवी पत्नी प्यारे लाल के रूप में हुई। मृतका का मायका आलमपुर गांव में था और वह करीब 10 दिन पहले ही यहां आई थीं।

    मृतका के भतीजे प्रमोद कुमार पासी ने बताया कि उनकी बुआ की मानसिक हालत ठीक नहीं रहती थी। आशंका है कि वह भटकते हुए खेत तक पहुंच गई हों। हालांकि मौत का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं है।

    पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह सामने आएगी। थानाध्यक्ष अमरेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

    यह भी पढ़ें- अमेठी में पुलिस बूथ के पास किराना दुकान में सेंधमारी, लाखों की चोरी से सुरक्षा पर सवाल