Fish Farming: मत्स्य पालन योजनाओं के लिए आवेदन का आज आखिरी मौका, तुरंत करें अप्लाई
मत्स्य पालन विभाग की विभिन्न योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 5 अगस्त तक बढ़ा दी गई है। ...और पढ़ें

ये तस्वीर AI द्वारा जनरेट की गई है।
HighLights
मत्स्य पालन योजनाओं के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 5 अगस्त।
मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा, निषादराज बोट सब्सिडी जैसी योजनाएं शामिल।
इच्छुक मत्स्य पालक विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करें।
जागरण संवाददाता, अमेठी। मत्स्य पालन विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के मत्स्य पालकों के लिए आनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि पांच अगस्त तक कर कर दी गई है।
आज आखिरी दिन है, जिन लोगों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है वह कर सकते हैं। मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना, निषादराज बोट सब्सिडी योजना, नए तालाब निर्माण, मोती संवर्धन और विशिष्ट प्रजाति की मत्स्य हैचरी स्थापना समेत अन्य योजनाओं के लिए विभागीय पोर्टल पर आवेदन किए जा सकते हैं।
प्रत्येक योजना के लिए अलग-अलग आवेदन करना होगा। मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि पात्रता, परियोजना लागत, आवेदन प्रक्रिया और आवश्यक अभिलेखों की जानकारी विभागीय पोर्टल पर उपलब्ध है।
यह भी पढ़ें- बहराइच में मत्स्य पालन के लिए सरकार दे रही सब्सिडी, 18 लोगों का हुआ चयन