बहराइच में मत्स्य पालन के लिए सरकार दे रही सब्सिडी, 18 लोगों का हुआ चयन
बहराइच में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में सघन मत्स्य पालन के लिए 18 पात्र किसानों का चयन किया गया। इस योजना से तालाबों में ऑक्सीजन ...और पढ़ें

मत्स्य पालन के लिए सरकार दे रही सब्सिडी। AI जेनरेटेड फोटो
HighLights
18 पात्र मत्स्य पालकों का चयन किया गया।
न्यूनतम 0.5 हेक्टेयर तालाब वाले किसान पात्र।
एयरेशन सिस्टम से उत्पादन व आय बढ़ेगी।
जागरण संवाददाता, बहराइच। विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता की अध्यक्षता में सघन मत्स्य पालन के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक हुई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए प्राप्त आवेदनों पर विचार कर 18 पात्र मत्स्य पालकों का चयन किया गया।
प्रभारी सहायक निदेशक मत्स्य बाबूराम ने बताया कि विभागीय पोर्टल पर आठ से 28 जून तक 19 अभ्यर्थियों ने 23 यूनिट के लिए आवेदन किया था, जिनमें से 18 यूनिट पात्र पाए गए। समिति ने पट्टा एवं निजी क्षेत्र के सक्रिय मत्स्य पालकों का चयन किया।
उन्होंने बताया कि योजना का लाभ उन मत्स्य पालकों को मिलेगा जिनके पास न्यूनतम 0.5 हेक्टेयर का तालाब है तथा पट्टे की शेष अवधि कम से कम पांच वर्ष हो।
एयरेशन सिस्टम लगने से तालाब में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ेगी, जल की गुणवत्ता बेहतर होगी और सघन मत्स्य पालन के माध्यम से चार से पांच टन तक उत्पादन प्राप्त किया जा सकेगा, जिससे किसानों की आय में वृद्धि होगी।
सीडीओ ने निर्देश दिए कि चयनित लाभार्थियों को पारदर्शी तरीके से डीबीटी के माध्यम से अनुदान दिया। बैठक में मत्स्य निरीक्षक दीपक मिश्र सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें- बारिश ने खोली प्रयागराज में नाला सफाई की पोल, गली-मुहल्ले के साथ ही सड़कों पर जलभराव से शहरवासी परेशान
यह भी पढ़ें- अयोध्या में वर्षों बाद ऐतिहासिक घंटाघर का होगा सुंदरीकरण, वापस लौटेगी चौक की शान