Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अमेठी के जगदीशपुर औद्योगिक क्षेत्र में 23.77 करोड़ की लागत से बनेगी आरसीसी ड्रेन, जल जमाव से निजात

    Updated: Sun, 02 Aug 2026 05:01 PM (IST)

    जगदीशपुर औद्योगिक क्षेत्र में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए 23.77 करोड़ रुपये की लागत से 12 किलोमीटर लंबी आरसीसी ड्रेन के निर्माण को मंजूरी ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

    प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

    अमित पांडेय, अमेठी। जगदीशपुर औद्योगिक क्षेत्र में कई सेक्टरों में जल निकासी के लिए 23 करोड़ 77 लाख से 12 किलो मीटर आरसीसी ड्रेन बनाए जाने का प्रस्ताव आठ जनवरी 2026 को यूपीसीडा निर्माण खंड छह की ओर से मुख्यालय भेजा गया था।

    इस कार्य को अटल इंडस्ट्रियल इंफ्राटक्चर मिशन के तहत बनाए जाने की स्वीकृति शासन की ओर से दे दी गई है। यह कार्य होने के बाद कई सेक्टरों के लोगों को जल जमाव की समस्या से निजात मिलेगी।

    जगदीशपुर औद्योगिक क्षेत्र में 1980 के दशक में ईंटों की नालियां बनाई गई थी, जो धीरे धीरे लापता हो गई हैं। जिसके कारण बरसात के दिनों में जल जमाव की स्थित उत्पन्न हो जाती है।

    इस इस समस्या के समाधान के लिए अटल मिशन के तहत रोड नंबर चार से नाले की ओर दोनों साइड, सर्विस रोड, एस 1, रोड नंबर एक से आवासीय कालोनी की ओर जाने वाली सड़क के दोनों साइड, सेक्टर चार में सेक्टोरियल रोड नंबर 5, 9.4 ए तक सीसी ड्रेन का निर्माण का प्रस्ताव भेजा गया था।

    संयुक्त सचिव निर्मेेंश कुमार शुक्ल ने उत्तर प्रदेश शासन ने पत्र जारी कर इस कार्य को कराए जाने की स्वीकृति दी है। करीब 12 किलो मीटर आरसीसी ड्रेन का कार्य कराया जाएगा। जिससे कई सेक्टरों के उद्यमियों, आवंटियों एवं आम जनमानस को इसका लाभ मिलेगा।

    स्वीकृति से पूर्व 15 अप्रैल को किया गया था निरीक्षण

    यूपीसीडा के निर्माण खंड छह सिविल के द्वारा मुख्यालय सीसी ड्रेन बनाए जाने का प्रस्ताव भेजा गया था। इस प्रस्ताव की जांच सीईओ के निर्देश पर उप महाप्रबंधक सलिल यादव ने स्वीकृति से पूर्व की थी।

    खबरें और भी

    उन्होंने सिविल के वरिष्ठ प्रबंधक के साथ औद्योगिक क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया था।यहां पर खराब नालियों की स्थिति व जल निकासी की व्यवस्था के लिए आरसीसी ड्रेन बनाए जाने की रिपोर्ट मुख्यालय प्रेषित की थी।

    सरकार की मंशा के अनुरूप औद्योगिक क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। जगदीशपुर औद्योगिक क्षेत्र में औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना के समय जो नालियां बनी थी, जो खराब दशा में थी, यहां पर जलजमाव की समस्या के स्थाई निदान के लिए आरसीसी ड्रेन की आवश्यकता थी।औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमियों के द्वारा भी इस कार्य को कराए जाने मांग की जा रही थी। यह कार्य होने के बाद समस्या का स्थाई निदान होगा और सभी को सहूलियत मिलेगी।

    -अजय, क्षेत्रीय प्रबंधक, यूपीसीडा, अयोध्या

    जगदीशपुर औद्योगिक क्षेत्र में जो ईंट की नालियां थी वह काफी खराब दशा में थी। उद्यमियों एवं आम जन मानस की सुविधा के लिए यहां पर 23 करोड़ 77 लाख से आरसीसी ड्रेन बनाए जाने का प्रस्ताव निर्माण खंड छह सिविल की ओर मुख्यालय भेजा गया था। जिसकी स्वीकृति शासन की ओर से प्रदान की गई है। नियमानुसार यूपीसीडा मुख्यालय द्वारा शीघ्र कार्रवाई कराई जाएगी। यह कार्य होने से जल भराव की समस्या का स्थाई समाधान हो सकेगा।

    -प्रवीण सलोनिया, वरिष्ठ प्रबंधक, सिविल निर्माण खंड-6

    यह भी पढ़ें- संतकबीर नगर औद्योगिक क्षेत्र में यूपीसीडा की बड़ी कार्रवाई, 80 निष्क्रिय भूखंडों का आवंटन होगा रद