पीएफ चालान बना साइबर ठगों का हथियार, अमेठी में युवक के खाते से उड़ाए 99898 रुपये
अमेठी में एक युवक साइबर ठगी का शिकार हो गया, जहां पीएफ चालान के नाम पर उसके बैंक खाते से 99,898 रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित ने फर्जी पीडीएफ और ऐप इंस्ट ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।
HighLights
अमेठी में पीएफ चालान के नाम पर साइबर ठगी।
युवक के बैंक खाते से 99,898 रुपये निकाले गए।
फर्जी ऐप इंस्टॉल करने से हुआ बड़ा नुकसान।
संवाद सूत्र, सिंहपुर (अमेठी)। इन्हौना कस्बे में साइबर ठगों ने पीएफ चालान के नाम पर युवक को ऐसा झांसा दिया कि उसके बैंक खाते से 99,898 रुपये पार हो गए। वाट्सएप पर भेजे गए फर्जी पीडीएफ एवं एप को असली समझकर मोबाइल में इंस्टाल करना युवक को भारी पड़ गया। पीड़ित ने बैंक खाता फ्रीज कराने और साइबर ठगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
मिल्कियाना मोहल्ला निवासी राम पवन के वाट्सएप पर करीब 10 दिन पहले पीएफ चालान के नाम से एक फर्जी पीडीएफ एवं एप भेजा गया था। इसे वास्तविक समझकर उन्होंने मोबाइल में इंस्टाल कर लिया। बाद में एप डिलीट कर दिया गया।
आरोप है कि 30 जुलाई की रात करीब 9:30 बजे उनके बैंक आफ बड़ौदा खाते से छह अलग-अलग ट्रांजैक्शन के जरिए 99,898 रुपये निकाल लिए गए। खाते से रकम निकलने की जानकारी होते ही पीड़ित के होश उड़ गए। उन्होंने शिकायती पत्र देकर बैंक खाता फ्रीज कराने के साथ कार्रवाई की मांग की है।
थानाध्यक्ष विवेक कुमार सिंह ने बताया कि मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है। मामला साइबर अपराध से जुड़ा है, जानकारी मिलते ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें- चुनार के बलुआ पत्थरों को मिलेगी वैश्विक पहचान, सात करोड़ से बनेगा सैंड स्टोन हेरिटेज पार्क