Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अमेठी में विवाहिता का फांसी के फंदे से लटका मिला शव, दो माह पहले हुई थी शादी

    Updated: Thu, 30 Jul 2026 02:51 PM (IST)

    अमेठी के जायस में शादी के महज दो महीने बाद एक नवविवाहिता का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है, ससुर ने त ...और पढ़ें

    विवाहिता का फांसी के फंदे से लटकता मिला शव।

    विवाहिता का फांसी के फंदे से लटकता मिला शव।

    HighLights

    1. अमेठी के जायस में नवविवाहिता का शव फंदे से लटका मिला।

    2. मृतका रीतू मौर्या की शादी दो महीने पहले हुई थी।

    3. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

    संवाद सूत्र, जायस, (अमेठी)। गांव में नवविवाहिता का फांसी के फंदे से लटकता शव परिवारजन ने देखा। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारकर कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद से स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है। विवाहिता के ससुर ने पुलिस को तहरीर दी है।

    रायबरेली डीह के दुर्गापुर गांव निवासी रीतू मौर्या की शादी आठ मई को मुबारकपुर मुखेतिया निवासी शिवबहादुर के बेटे शैलेंद्र कुमार मौर्या के साथ हुई थी। शैलेंद्र महाराष्ट्र में रहकर नौकरी करता है।

    विवाहिता के ससुर शिवबहादुर ने बताया कि बुधवार की सुबह जब काफी देर तक बहू के कमरे का दरवाजा नहीं खुला, तो परिवारजन को अनहोनी की आशंका हुई। खिड़की से देखने पर रीतू का शव उसी की साड़ी से छत के हुक पर लटक रहा था।

    घटना की जानकारी मिलते ही मृतका के मायके वाले भी पहुंच गए। शादी के महज दो महीने के भीतर हुई इस घटना से गांव में शोक का माहौल है। घटना के बारे में विवाहिता के पति को जानकारी दी गई है। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

    कोतवाली प्रभारी अमरेन्द्र सिंह ने बताया कि विवाहिता के ससुर शिवकुमार ने दी है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

    यह भी पढ़ें- संतकबीर नगर में दो नाबालिग बहनों के लापता के मामले में मुकदमा, तलाश में जुटी पुलिस

    खबरें और भी