संतकबीर नगर में दो नाबालिग बहनों के लापता के मामले में मुकदमा, तलाश में जुटी पुलिस
संतकबीर नगर के घटरम्हा गांव से दो नाबालिग बहनें संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गईं, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। परिजनों ने अज्ञात नंबर से ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
संतकबीर नगर से दो नाबालिग बहनें लापता हुईं।
परिजनों को अज्ञात नंबर से गुमराह करने वाला फोन आया।
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तकनीकी साक्ष्यों से जांच शुरू की।
जागरण संवाददाता, संतकबीर नगर। कोतवाली क्षेत्र के घटरम्हा गांव से दो नाबालिग बहनों के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। स्वजन का आरोप है कि दोनों बहनों के घर से जाने के बाद एक अज्ञात नंबर से फोन आया, जिसमें उनकी आवाज सुनाई दी। हालांकि कॉल करने वाला व्यक्ति उनके ठिकाने के संबंध में लगातार भ्रामक जानकारी देता रहा और बाद में नंबर ब्लॉक कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
घटरम्हा निवासी हरीराम चौरसिया पुत्र चन्दन चौरसिया ने कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनकी 16 वर्षीय बेटी खुशबू और 14 वर्षीय मुस्कान बीते 25 जुलाई की दोपहर करीब तीन बजे घर से बिना किसी को बताए कहीं चली गईं।
काफी देर तक घर नहीं लौटने पर तलाश की, लेकिन दोनों का पता नहीं चला। गत 28 जुलाई को एक अज्ञात मोबाइल नंबर से उनके तथा कुछ रिश्तेदारों के पास फोन आया। फोन पर दोनों बालिकाओं की आवाज सुनाई दी, लेकिन बातचीत स्पष्ट नहीं हो सकी।
इसके बाद जब उसी नंबर पर दोबारा संपर्क करने का प्रयास किया गया तो काल काट दी गई और बाद में नंबर ब्लाक कर दिया गया। फोन करने वाला व्यक्ति कभी एक स्थान तो कभी दूसरा स्थान बताकर परिजनों को गुमराह करता रहा। लापता दोनों बालिकाओं में से एक मानसिक रूप से अस्वस्थ है। उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। ये किसी के प्रभाव या बहकावे में हो सकती हैं।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- संत कबीर नगर : झगड़े की सूचना के बावजूद नहीं पहुंचे सिपाही, अफसरों को भी नहीं दी जानकारी; दो कॉन्स्टेबल सस्पेंड
कोतवाली प्रभारी जय प्रकाश दुबे ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अज्ञात मोबाइल नंबर की काल डिटेल, लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है। जल्द दोनों को बरामद कर लिया जाएगा।