Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अमेठी में पुलिस और गोकशी करने वालों के बीच मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक आरोपी घायल और दो गिरफ्तार

    Updated: Mon, 27 Jul 2026 01:02 PM (IST)

    अमेठी में पुलिस और गोकशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि दो अन्य को गिरफ्तार कर लिया गया। जामो पुलिस और एसओजी टीम ने 'ऑपरेश ...और पढ़ें

    HighLights

    1. अमेठी में पुलिस और गोकशों के बीच हुई मुठभेड़।

    2. एक आरोपी मोहम्मद मोहसिन के पैर में लगी गोली।

    3. दो अन्य आरोपी गिरफ्तार, एक मौके से फरार।

    जागरण संवाददाता, अमेठी। ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत सोमवार की सुबह संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान को बड़ी सफलता मिली। जामो के पूरे दृग पाल में गोवंशीय पशुओं को काटने की सूचना पुलिस को मिली। जामो पुलिस और एसओजी टीम मौके पर पहुंच घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही एक आरोपी ने फायरिंग कर दी।

    जवाबी कार्रवाई में मो. मोहसिन के बाएं पैर में गोली लग गई। पुलिस ने घायल समेत दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार पूरे दृग पाल गांव में कुछ लोग गोवंशीय पशुओं को काटने और उनके परिवहन की तैयारी में जुटे होने की सूचना मिली थी।

    सूचना मिलते ही जामों पुलिस और एसओजी टीम ने बताए गए स्थान की घेराबंदी कर दी। पुलिस टीम ने आरोपितों को पकड़ने का प्रयास किया तो एक आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की। इसमें सुल्तानपुर के इमामगंज थाना बन्धुआकला निवासी मो. मोहसिन के बाएं पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसे दबोच लिया।

    प्राथमिक उपचार के लिए उसे सीएचसी जामों ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मौके से इमामगंज निवासी मो. मोनू उर्फ असरफ और हसनपुर निवासी मो. आमिर को भी गिरफ्तार कर लिया। जामो के दतनपुर मजरे कटारी निवासी राजेश पुलिस की कार्रवाई के दौरान मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर छात्रों में खुशी की लहर, अमेठी में लोगों ने बांटी मिठाई