Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अमेठी में अंकित हत्याकांड पर बवाल: पुलिस के साथ झड़प के बाद पथराव और लाठीचार्ज, 25 पर FIR

    Updated: Thu, 06 Aug 2026 03:48 PM (IST)

    अमेठी में अंकित कश्यप हत्याकांड के विरोध में हुए प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई, जिसमें पथराव और लाठीचार्ज हुआ। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. अंकित कश्यप हत्याकांड के विरोध में अमेठी में प्रदर्शन।

    2. पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच पथराव, लाठीचार्ज हुआ।

    3. तीन पुलिसकर्मी घायल, 12 धाराओं में मुकदमा दर्ज।

    जागरण संवाददाता, अमेठी। अंकित कश्यप हत्याकांड के विरोध में बुलडोजर कार्रवाई की मांग को लेकर बुधवार को परिवारजन के समर्थन में लोगों ने अमेठी-गौरीगंज मार्ग पर जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू किया था। सड़क जाम हटाने पहुंची पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी झड़प हुई।

    हालात बिगड़ने पर पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ी, जबकि आक्रोशित लोगों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। घटना में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। मामले में पुलिस ने आठ नामजद समेत 20-25 अज्ञात लोगों के खिलाफ 12 गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

    गौरीगंज के वार्ड नंबर 17 पूरे बान सिंह निवासी अंकित कश्यप की सोमवार रात गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। घटना से नाराज परिवारजन और समर्थक बुधवार को हत्यारोपितों के मकान पर बुलडोजर चलाने की मांग को लेकर अमेठी-गौरीगंज मार्ग पर धरने पर बैठ गए।

    प्रदर्शन के चलते लंबे समय तक आवागमन पूरी तरह ठप रहा और दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। पुलिस ने जब प्रदर्शनकारियों को समझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया तो माहौल तनावपूर्ण हो गया। पीड़ित परिवारजन शव को ठेला पर रख कलेक्ट्रेट जाने लगे, तब पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया।

    खबरें और भी

    इसी बीच पुलिस ने कुछ लोगों को लात व थप्पड़ से पीटना शुरू कर दी। जिससे भीड़ ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। पुलिस ने बल प्रयोग कर भीड़ को खदेड़ा और सड़क से जाम हटवाया। पथराव में एसआइ कृपाशंकर यादव, रामकरन सिंह और शिवेंद्र प्रताप सिंह घायल हो गए।

    घटना के बाद एसआइ कृपाशंकर यादव की तहरीर पर गौरीगंज कोतवाली में पूरे बान सिंह निवासी राज, विजय सिंह, प्रभाकर मिश्रा, हरिकिशन शुक्ला उर्फ निक्की, गौरीशंकर, विजय, संतोष समेत आठ नामजद और 20-25 अज्ञात लोगों के खिलाफ दंगा, बलवा, सरकारी कार्य में बाधा, ड्यूटी के दौरान लोकसेवक को चोट पहुंचाने, जानलेवा हमला, आगजनी का प्रयास, सड़क जाम करने सहित 12 गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाल रवि कुमार सिंह ने बताया कि उप निरीक्षक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

    यह भी पढ़ें- नमो भारत स्टेशन के नीचे हुई बर्थडे पार्टी, 'घूरने' को लेकर हो गया बवाल; सीमा विवाद में उलझी मेरठ पुलिस