एक दूल्हा, 3 दुल्हनें! अमरोहा की यूट्यूबर बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी; माँ बोलीं- सच है तो कोई वास्ता नहीं
तीन यूट्यूबर बहनों ने एक कैमरामैन युवक से शादी कर ली, जिसके बाद यह मामला इंटरनेट मीडिया और पुलिस की सुर्खियों में आ गया। बहनों ने खुद को बालिग बताते ह ...और पढ़ें

शादी के बाद वीडियो जारी कर अपनी बात कहतीं तीनों बहनें और युवक
HighLights
यूट्यूबर दो युवतियों व मौसेरी बहन की शादी का बुधवार को सामने आया था वीडियो
संवाद सहयोगी, जागरण, हसनपुर (अमरोहा)। यूट्यूबर तीन बहनों के कैमरामैन युवक से शादी करने का मामला इंटरनेट मीडिया और फिर समाचारों की सुर्खियों बना तो पुलिस स्तर पर भी चहलकदमी बढ़ गई। पहले, एसपी लखन सिंह यादव ने हसनपुर थाना प्रभारी को बहनों के घर भेजा।
इसकी खबर पहुंचीं तो कुछ समय बाद दोनों सगी बहनें व मौसेरी बहन पति के साथ पहले थाने और फिर सीओ पंकज कुमार त्यागी के पास पहुंचीं। तीनों ने बालिग होने और मनमर्जी से शादी का हवाला दिया। तीनों के मोबाइल नंबर व अन्य जानकारी लेकर उन्हें जाने दिया गया। अब पुलिस तीनों की वास्तविक उम्र का पता करने में जुटी है।
थाने पहुंचीं तीनों बहनें बोलीं- एक युवक से शादी का फैसला हमारा pic.twitter.com/Bnhi5OpHFR
— anshul saxena (@rudrasaxena)
उधर, लड़कियों के स्वजन ने पुलिस के सामने इस शादी को स्वीकार करने से मना कर दिया। कहा कि अगर अगर यह केवल वीडियो बनाने के लिए था तो घर के दरवाजे खुले हैं। बेटियों ने हकीकत में ऐसी शादी की है तो हमारा कोई वास्ता नहीं। प्रकरण में किसी भी पक्ष ने थाने में कोई शिकायत नहीं दी है।
हसनपुर कोतवाली के गंगा तटबंध किनारे के गांव निवासी किसान की दो बेटियां क्रमश: बीए व इंटर की पढ़ाई कर रहीं हैं। पास के ही गांव में रहने वाली मौसेरी बहन ने इसी वर्ष इंटरमीडिएट किया है। तीनों बहनें मिलकर करीब तीन वर्ष से ‘एके-1990’ नाम से यूट्यूब चैनल चला रहीं हैं। क्षेत्र का ही युवक इनका कैमरामैन है। वह इंटर कर बीए-एलएलबी की तैयारी कर रहा है।

बुधवार को तीनों बहनों का युवक के साथ जिले के ही चामुंडा देवी मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से शादी का वीडियो (रील) सामने आया। इंटरनेट मीडिया पर इसका विरोध हुआ तो तीनों बहनों और युवक ने एक वीडियो (व्लाग) बनाया। इसमें बालिग होने और साथ रहने के लिए स्वेच्छा से शादी की बात थी।
खबरें और भी
युवक व युवतियों के स्वजन, दोनों गांवों के लोग, हिंदू संगठन, अधिवक्ता इस तरह की शादी को अवैध बता रहे हैं। जबकि, 15 जुलाई को शादी करने के बाद से तीनों बहनें अपने पति के साथ खुशी के साथ घर से बाहर कभी हसनपुर तो कभी गजरौला रहकर मौज-मस्ती में हैं।
उधर, दो दिन घटनाक्रम के बाद गुरुवार को भी एक वीडियो सामने आया। इसमें तीनों बहनें खुद को बालिग होने और इसमें सनातन धर्म के विरुद्ध न होने के लिए प्राचीन उदाहरण देते हुए दिख रहीं हैं।
दो सगी बेटी व एक बहन की बेटी के द्वारा एक ही युवक से शादी करने की सूचना मिलने के बाद मां हैरत में हैं। उन्हें पूरी तरह से यह यकीन नहीं हो रहा है कि तीनों बहनों ने वास्तव में एक युवक से शादी कर ली है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बेटियों ने यदि वास्तव में शादी की है तो उनसे हमारा कोई वास्ता नहीं है और यदि यह बात झूठ है तो उनके लिए घर के द्वार खुले हुए हैं।
- सगी बहनों की मां।
हिंदू विवाह अधिनियम के अंतर्गत एक महिला व एक पुरुष ही एक साथ शादी कर सकते हैं। इससे अधिक का एक साथ शादी करना पूरी तरह से अवैध है। समाज व कानून दोनों की नजरों में यह शादी पूरी तरह से गलत है मान्यता देने पर समाज में गलत संदेश जाएगा।
- नंदराम सिंह एडवोकेट, अध्यक्ष, सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन, हसनपुर।
15 जुलाई को चामुंडा मंदिर हसनपुर के मुख्य पुजारी सोम शर्मा मंदिर बंद करके बाहर गए हुए थे। उनकी गैर मौजूदगी में तीन युवतियों व एक युवक ने संतोषी माता के मंदिर के सामने बैठकर फेरे लिए हैं। इसमें मंदिर के किसी पुजारी ने शादी संपन्न नहीं कराई है इस तरह का विवाह पूरी तरह से गलत है। मंदिर कमेटी की बैठक में चर्चा करेंगे।
- डाॅ. शिवचरनदास अग्रवाल, प्रबंधक, चामुंडा मंदिर, हसनपुर।
यह भी पढ़ें- UP Panchayat Chunav: अमरोहा में 576 पंचायतों का बिगड़ेगा समीकरण! आरक्षण के नए फॉर्मूले से दावेदारों की उड़ी नींद