Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अमरोहा में बारिश के दौरान गिरा निर्माणाधीन मकान का लिंटर, मां-बेटे समेत 3 की मौत; 6 घायल

    Updated: Thu, 06 Aug 2026 09:43 PM (GMT+05:30)

    अमरोहा के ताजपुर डूंगर गांव में भारी बारिश के दौरान निर्माणाधीन मकान का लिंटर गिरने से मां-बेटे समेत तीन लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। जिल ...और पढ़ें

    हसनपुर के ताजपुर डूंगर गांव में गिरा निर्माणाधीन लैंटर। जागरण

    हसनपुर के ताजपुर डूंगर गांव में गिरा निर्माणाधीन लैंटर। जागरण

    HighLights

    1. हसनपुर तहसील क्षेत्र के ताजपुर डूंगर गांव का मामला, छह लोग घायल

    जागरण संवाददाता, अमरोहा। भारी बारिश के दौरान गांव ताजपुर डूंगर में निर्माणाधीन मकान का लिंटर गिरने से एक ही परिवार के नौ लोग मलवे के नीचे दब गए। लोगों ने जेसीबी मशीन की मदद से मलवा हटाकर दबे हुए लोगों को बाहर निकाल कर हसनपुर अस्पताल भेजा। जहां चिकित्सक ने 30 वर्षीय मीनू, उसके दो वर्ष के मासूम बेटे जसप्रीत एवं मीनू की 65 वर्षीय नानी सुमरती को मृत घोषित कर दिया है।

    जबकि अन्य घायलों को अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डीएम डा. नितिन गौड़ व एसपी लखन सिंह यादव ने भी घटनास्थल का दौरा कर जानकारी ली। हसनपुर तहसील क्षेत्र के गांव ताजपुर डूंगर निवासी किसान मुरारी सिंह गांव के नजदीक अपने खेत में मकान का निर्माण करा रहे हैं। गुरुवार को मकान का लिंटर डाला जा रहा था।

    लिंटर की खुशी में गृहस्वामी के रहरा थाना क्षेत्र के गांव बुरावली निवासी ससुर केशवराम, सास सुमरती देवी, सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव तरारा निवासी दामाद शिवकुमार व विवाहित बेटी मीनू अपने चार वर्षीय बेटे नवीन और दो वर्षीय बेटे जसप्रीत के साथ आई हुई थी।

    मुरारी सिंह का बेटा प्रशांत, भतीजा शिवम तथा परिवार का ही रवि कुमार भी वहीं मौजूद थे।दोपहर तक लिंटर डाले जाने के दौरान बारिश तेज हो गई। जिससे कार्य बीच में रोककर परिवार के लोग उसी लिंटर के नीचे बैठकर खाना खाने लगे।

    खबरें और भी

    दोपहर बाद करीब तीन बजे तेज बारिश में लिंटर गिर गया। जिसमें सभी नौ लोग मलबे में दब गए। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी और चीत्कार मच गया। एसडीएम हिमांशु उपाध्याय और तहसीलदार लकी सिंह पुलिस के साथ बुलडोजर लेकर तत्काल मौके पर पहुंचे तथा बचाव कार्य शुरू कराया।

    जब तक सभी लोगों को बाहर निकाला जाता, उस समय तक सुमरती, मीनू व जसप्रीत की मौत हो चुकी थी। जबकि केशव राम, प्रशांत, शिवम, शिवकुमार, नवीन तथा रवि कुमार घायल थे। सभी को बाहर निकाल कर हसनपुर के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया है।

    जिलाधिकारी डाॅ. नितिन कुमार गौड़, पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव ने भी घटनास्थल का दौरा कर बचाव एवं राहत कार्य का जायजा लिया। मृतकों के शव पोस्टमार्टम को भेज दिए गए हैं। घटना से सारे गांव में हड़कंप मचा रहा।

     

    निर्माणाधीन मकान का लिंटर गिरने से तीन लोगों की मौत और छह लोग घायल हुए हैं। मृतकों के आश्रितों को शासन से नियमानुसार आर्थिक मदद दिलाई जाएगी। घायलों की हालत खतरे से बाहर है।

    - डाॅ. नितिन कुमार गौड़ जिलाधिकारी अमरोहा।


    यह भी पढ़ें- MJPRU Convocation: अमरोहा की बेटियों ने मारी बाजी, अंजलि‍, प्रियांशी और भव्या को मिला स्वर्ण पदक