अमरोहा में बकरीद की तैयारी: 4 सुपरजोन, 12 जोन और 71 सेक्टरों में बंटा शहर
अमरोहा प्रशासन ने ईद-उल-अजहा के त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। जनपद को चार सुपरजोन, 12 जोन और 71 सेक्टरों म ...और पढ़ें

शहर में निकले डीएम और एसपी।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, अमरोहा। जनपद में ईद-उल-अजहा के त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। उसने जनपद को चार सुपरजोन व 12 जोन में विभाजित किया है। इसके अतिरिक्त 71 सेक्टर भी बनाए हैं। चौकीदारों को भी सतर्क किया है। ईदगाह व मस्जिदों के आस-पास नमाज के दौरान पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा।
ईद-उल-अजहा के त्योहार को शांतिपूर्ण कराने के लिए प्रशासन ने कसी कमर
गत शुक्रवार को डीएम ने जनपद के संभ्रांत नागरिकों के साथ कलक्ट्रेट सभागार में आगामी ज्येष्ठ दशहरा व ईद-उल-अजहा के त्योहार को शांतिपूर्वक कराने के लिए बैठक की थी। उनसे पहले से चली आ रही परंपराओं व शांति कायम रखने के लिए सुझाव मांगे थे। इसके साथ ही उन्होंने लोगों को सचेत किया था कि त्योहार के दौरान इंटरनेट मीडिया पर किसी तरह की गलत पोस्ट अपलोड नहीं करने की हिदायत दी थी। साथ ही सभी से सौहार्द के साथ त्योहारों को मनाने का आह्वान किया था।
चौकीदारों को भी किया गया सतर्क
डीएम ने सुरक्षा का पूरा भरोसा लोगों को दिलाया था। ईद-उल-अजहा के त्योहार व ईद की नमाज को शांति से कराने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के मजबूत इंतजाम किए हैं।
यह भी पढ़ें- PWD के निर्देश: यूपी में सड़कों के निर्माण में अब डामर की जगह सीमेंट-कंक्रीट का होगा अधिक प्रयोग
ईदगाह व मस्जिदों पर तैनात रहेगा पुलिस बल
एडीएम वित्त एवं राजस्व गरिमा सिंह ने बताया कि जनपद को चार सुपरजोन में बांटा गया है। यह जोन तहसीलवार बनाए गए हैं और उनकी कमान एसडीएम व सीओ को सौंपी गई है। थाना वार 12 जोन बनाए गए हैं। इसके अलावा 71 सेक्टरों में जनपद को बांटा गया है। अधिकारियों को ड्यूटी से अवगत करा दिया गया है। अमरोहा ईदगाह पर नमाज के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहेगा। इसके अलावा जिन मस्जिदों व ईदगाहों पर नमाज होगी, वहां पर भी सुरक्षा का कड़ा पहरा रहेगा।