Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गंगा एक्सप्रेसवे पर बड़ा अपडेट: अमरोहा-हरिद्वार रूट से हटेंगे बिजली के पोल और ट्रांसफार्मर, 52 गांवों की लिस्ट जारी

    Updated: Sun, 02 Aug 2026 06:00 AM (IST)

    अमरोहा-हरिद्वार गंगा एक्सप्रेसवे के विस्तार के लिए बिजली के पोल, लाइनें और ट्रांसफार्मर हटाने का सर्वे शुरू हो गया है। भूमि अधिग्रहण के बाद हसनपुर और ...और पढ़ें

    गंगा एक्‍सप्रेसवे

    गंगा एक्‍सप्रेसवे

    HighLights

    1. लेखपाल कर रहे पोल, ट्रांसफार्मर और बिजली लाइनों का सर्वे

    2. जमीन अधिग्रहण के बाद शुरू होगी शिफ्टिंग की कार्रवाई

    जागरण संवाददाता, अमरोहा। अमरोहा-हरिद्वार गंगा एक्सप्रेस-वे के विस्तार कार्य को गति देने के लिए प्रशासन ने बिजली के पोल, लाइनों और ट्रांसफार्मरों का सर्वे शुरू करा दिया है। दोनों तहसीलों के लेखपाल एक्सप्रेस-वे की जद में आने वाले बिजली के पोल, जोड़ों और उन पर रखे ट्रांसफार्मरों की गिनती कर रहे हैं। जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन्हें हटाकर दूसरी जगह स्थानांतरित किया जाएगा।

    सरकार मेरठ-प्रयागराज गंगा एक्सप्रेस-वे की तर्ज पर हरिद्वार तक एक्सप्रेस-वे का विस्तार कर रही है। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) की ओर से परियोजना के लिए सर्वे और भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ाई जा रही है।

    जनपद में हसनपुर तहसील के 17 और धनौरा तहसील के 35 गांवों की भूमि इस परियोजना में अधिग्रहीत की जाएगी। दोनों तहसीलों के कुल 52 गांवों के करीब 800 किसान इससे प्रभावित होंगे। सर्वे और गाटा मिलान का कार्य पूरा होने के बाद अब बिजली विभाग से संबंधित परिसंपत्तियों का विवरण जुटाया जा रहा है।

    इसके बाद एक्सप्रेस-वे की जद में आने वाली बिजली लाइनों को हटाने तथा पोल और ट्रांसफार्मरों को दूसरी जगह शिफ्ट करने की कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों के अनुसार सर्वे के बाद संबंधित गाटे लाक किए जा चुके हैं। ऐसे में अब किसान और प्रशासनिक विभाग यूपीडा की ओर से भूमि अधिग्रहण की अगली प्रक्रिया का इंतजार कर रहे हैं।

    खबरें और भी

    इन 52 गांवों की भूमि होगी अधिग्रहीत

    इनमें रुखालू, शकरौली, गुलामपुर, भैंसरोली, बाईखेड़ा, लुहारी खादर, सोहरका, दीपपुर, आगापुर कला, मछरई, याकूबपुर, सेमला, बसेरा खुर्द, आलमपुर, आब्दीपुर, कटाई, पूठी, अटाली मुरीदपुर, मीरपुर, बल्दाना असगरी अली खान, जलालपुर कला, झनकपुरी, बस्तौरा माफी, यकबगड़ी, बस्तौरा, शेखूपुर शुमाली, रायपुर शुमाली, देहरा घनश्याम गांव शामि‍ल हैं।

    इसके अलावा, नंगलिया बहादरपुर, बैरमपुर भूड़, अफजलपुर लूट, मोहम्मदी माफी, हाशमपुर भूड़, कौराला, होशंगपुर उर्फ कटपुरा, चक कुआखेड़ा, कुआखेड़ा, बाखरपुर माफी, छज्जूपुरा माफी, भटौला शुमाली, टोनिया माफी, हैवतपुर चौधरियान, पेली, बढ़पुरा, खंडसाल, रसौती, वंशगोपालपुर, डींगरा, पट्टीपारा माफी, पारा खालसा और वालीपुर का नाम है।

     

    अमरोहा-हरिद्वार गंगा एक्सप्रेस-वे के मार्ग में आने वाले बिजली के पोल, लाइनें और ट्रांसफार्मर चिह्नित किए जा रहे हैं। भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन्हें हटाकर दूसरी जगह स्थानांतरित किया जाएगा। इसके लिए लेखपालों की ओर से विस्तृत सर्वे कराया जा रहा है।

    - शैलेश कुमार दुबे, एसडीएम, मंडी धनौरा।


    यह भी पढ़ें- अमरोहा-हरिद्वार एक्सप्रेस-वे: 52 गांवों के 800 किसानों की जमीनों के गाटा लॉक, अब ना होगी बिक्री ना धारा-80क