हसनपुर में फिर मंडराया बाढ़ का खतरा: गंगानगर पुल की एप्रोच सड़क कटने की कगार पर, अमरोहा-बुलंदशहर संपर्क पर संकट
हसनपुर में बिजनौर बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद गंगा नदी में उफान आ गया है, जिससे गंगानगर गांव और पुल की एप्रोच सड़क खतरे में है। अमरोहा-बुलंदशहर सं ...और पढ़ें

गंगानगर के पुल की सड़क की एप्रोच पर लगाए गए प्लास्टिक के बोरे। जागरण
HighLights
गंगानगर गांव में आबादी के नजदीक पहुंच गंगा का पानी
संवाद सहयोगी, पतेई खादर (हसनपुर/अमरोहा)। स्थानीय क्षेत्र में बारिश होने एवं बिजनौर बैराज से गुरुवार को 1.75 लाख क्यूसेक पानी थोड़े जाने से गंगा नदी में उफान आ गया है। गंगा का पानी किसानों की फसलों में घुसने के साथ ही तटबंध तक पहुंच गया है। ऐसी हालत में गंगा के टापू में बसे गांव भी खतरे में पहुंच गए हैं।
हसनपुर तहसील क्षेत्र के गंगानगर गांव के चारों तरफ आबादी के नजदीक पानी पहुंच गया है। उधर अमरोहा से बुलंदशहर को जोड़ने वाले गंगानगर पुल की अमरोहा की दिशा में एप्रोच सड़क का कटान होने से यह एप्रोच सड़क एक बार फिर खतरे में आ गई है।
करीब पांच वर्ष पहले बारिश के मौसम में गंगानगर पुल की एप्रोच सड़क काटने से दोनों जनपदों का आवागमन करीब एक माह तक बाधित हो गया था।
हालांकि, गत वर्ष एप्रोच सड़क कटने की समस्या को दूर करने के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा लाखों का बजट खर्च करके जिओ ट्यूब लगवाई गई थी। लेकिन, जिओ ट्यूब सही प्रकार से नहीं लगने की वजह से पहली बार ही गंगा के तेज बहाव में बह गई हैं।
अब दोबारा से कटान रोकने के लिए प्लास्टिक के बोरों में मिट्टी भरकर प्रयास किया जा रहे हैं। इसके बावजूद भी यहां गंगा के बाढ़ से पुल की एप्रोच कटने का खतरा टलने की कम ही संभावना है।
गाइड बंध बनाने से होगा स्थाई समाधान
गंगा अथवा अन्य नदियों पर पुलों की एप्रोच सड़क कटने से रोकने के लिए गाइड बंध बनाए जाते हैं। लेकिन, यहां पर गाइड बंध नहीं बनाया गया है। जिसकी वजह से हर वर्ष बारिश के मौसम में एप्रोच कटने का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि यहां पर एप्रोच सड़क कटने से कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। इसलिए एप्रोच सड़क को कटने से रोकने के लिए यहां पर गाइड बंध बनाया जाए।
खबरें और भी
गंगानगर पुल की एप्रोच सड़क पर काटन की स्थिति को देखते हुए वहां पर प्लास्टिक के बोरों में मिट्टी रखकर काटन को रोकने का प्रयास लोक निर्माण विभाग के द्वारा कराया जा रहा है। यहां पर गाइड बंध निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा।
- हिमांशु उपाध्याय, उपजिलाधिकारी, हसनपुर।
यह भी पढ़ें- अमरोहा-हरिद्वार एक्सप्रेस-वे: 52 गांवों के 800 किसानों की जमीनों के गाटा लॉक, अब ना होगी बिक्री ना धारा-80क