पत्नी से अफेयर और चोरी के पैसों का विवाद: हिस्ट्रीशीटर इदरीस की हत्या का राज खुला, आरोपी सलमान गिरफ्तार
अमरोहा में हिस्ट्रीशीटर इदरीस की गला काटकर हत्या का राज खुल गया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी सलमान को गिरफ्तार कर लिया है। चोरी के पैसों के बंटवारे और मृत ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक चित्र
HighLights
हिस्ट्रीशीटर साथी के साथ मिलकर की थी हत्या
जागरण संवाददाता, अमरोहा। नौगावां सादात थाना क्षेत्र के गांव कुमखिया के जंगल में 23 जुलाई को मुरादाबाद के बिलारी क्षेत्र के गांव मासूमपुर निवासी हिस्ट्रीशीटर इदरीस की गला काट कर हत्या कर दी गई थी। मृतक की मां ने गांव निवासी सलमान व इदरीस की पत्नी नगमा के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी। सलमान फरार चल रहा था। सोमवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। चोरी के पैसों का बंटवारा व मृतक की पत्नी से प्रेम संबंध के चलते सलमान ने साथी उवैस उर्फ शेखचिल्ली के साथ मिलकर हत्या की थी। घटना में प्रयुक्त छुरा व बाइक भी बरामद कर ली है।
23 जुलाई की सुबह नौगावां सादात थाना क्षेत्र के गांव कुमखिया में मुरादाबाद मार्ग पर स्थित कस्बा उमरी निवासी मोहम्मद असलम के आम के बाग में एक युवक का खून से लथपथ शव मिला था। जेब में मिले मोबाइल से मृतक की पहचान मुरादाबाद जिले के डिलारी थाना क्षेत्र के गांव मासूमपुर निवासी इदरीस के रूप में हुई थी।
इदरीस पर 15 से अधिक मुकदमे दर्ज थे, वह थाने का हिस्ट्रीशीटर भी था। चोरी के एक मामले में हत्या से 10-15 दिन पहले ही वह जेल से छूटकर आया था। मामले में मृतक की मां रहीसन की तहरीर पर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर की पत्नी व गांव के ही रहने वाले उसके प्रेमी सलमान के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की थी।
हालांकि पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर की पत्नी को हिरासत में लिया, लेकिन हत्याकांड में उसकी कोई भूमिका नहीं मिलने पर बाद में उसे छोड़ दिया था। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि मृतक इदरीस, सलमान और गांव ही हिस्ट्रीशीटर यूसुफ चोरी की घटनाओं को साथ मिलकर अंजाम देते थे।
खबरें और भी
चोरी के पैसों के बंटवारे को लेकर उनके बीच विवाद चल रहा था। साथ ही इदरीस के जेल जाने के दौरान सलमान के उसकी पत्नी नगमा और साली से अवैध संबंध बन गए थे। इदरीस ने कई बार उसके सामने नगमा की पिटाई की थी। जिसके चलते सलमान ने अपने साथी यूसुफ के साथ मिलकर 22 जुलाई की रात इदरीस की हत्या कर दी।
बताया कि तीनों लोग बाइक से पहले बिजनौर नगर पहुंचे तथा वहां चोरी में विफल रहने के बाद नौगावां सादात में आ गए थे। यहां एक स्कूल में चोरी का प्रयास किया था। चूंकि सलमान व उवैस हत्या की योजना बना चुके थे, लिहाजा उन्होंने बाग में लाकर इदरीस की हत्या कर दी।