Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अमरोहा: प्रेमी ने की तलाकशुदा महिला की गला दबाकर हत्या, पंखे से लटकाते देख बेटी ने मचाया शोर

    Updated: Sun, 02 Aug 2026 08:25 AM (IST)

    अमरोहा के जोया में एक तलाकशुदा महिला शमा परवीन की उसके प्रेमी नूरुद्दीन ने गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या को आत्महत्या दिखाने के लिए शव को पंखे से लटकान ...और पढ़ें

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    HighLights

    1. प्रेमी नूरुद्दीन ने तलाकशुदा शमा परवीन की गला दबाकर हत्या की।

    2. हत्या को आत्महत्या दिखाने के लिए शव पंखे से लटकाने का प्रयास।

    3. बेटी ने शोर मचाकर आरोपी की आत्महत्या दिखाने की साजिश नाकाम की।

    जागरण संवाददाता, अमरोहा। जोया में बेटी-दामाद के घर रह रही तलाकशुदा शमा परवीन की शनिवार देर शाम प्रेमी नूरुद्दीन ने गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात को आत्महत्या दिखाने के लिए माधोपुरम (मेरठ) निवासी आरोपित शव को पंखे से लटकाने का प्रयास करने लगा।

    इसी दौरान दूसरे कमरे में मौजूद शमा परवीन की बेटी नेहा ने आरोपित को शव लटकाते देखकर शोर मचा दिया। लोग जुटने पर आरोपित दीवार फांदकर भाग निकला। हालांकि पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

    यह भी पढ़ें- अमरोहा-हरिद्वार एक्सप्रेस-वे: 52 गांवों के 800 किसानों की जमीनों के गाटा लॉक, अब ना होगी बिक्री ना धारा-80क