Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    इस बार बदले मानसून के तेवर: जून-जुलाई में जुलाई में अमरोहा की इस तहसील में दर्ज हुई सबसे ज्यादा बारिश

    Updated: Mon, 03 Aug 2026 06:50 PM (IST)

    अमरोहा जिले में इस साल जून और जुलाई में पिछले साल की तुलना में कम बारिश हुई है। जुलाई में धनौरा तहसील में सर्वाधिक 169 एमएम और नौगावां तहसील में सबसे ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक इमेज

    प्रतीकात्मक इमेज

    HighLights

    1. पिछले साल से दोनों महीनों में कम हुई वर्षा

    जागरण संवाददाता, अमरोहा। इस साल मौसम का मिजाज लगातार बदलता रहा। आसमान में बादल छाए और देखते ही देखते वर्षा होने लगती है। अगर आंकड़ों पर गौर करें तो इस साल जून और जुलाई में पिछले साल की अपेक्षा कम पानी बरसा है। इस साल जुलाई में वर्षा की तहसील वार स्थिति देखें तो सबसे अधिक 169 एमएम वर्षा धनौरा तहसील क्षेत्र में हुई है जबकि, सबसे कम 103 एमएम नौगावां तहसील क्षेत्र में है।

    मौसम पर कोई भरोसा नहीं किया जा सकता है। गर्मी की छोड़िए सर्दी के मौसम में भी इस साल खूब वर्षा हुई है। यदि आंकड़ों पर गौर करें तो पिछले साल जनवरी माह में 8 एमएम वर्षा हुई। फरवरी माह व मार्च माह में बिल्कुल भी पानी नहीं गिरा।

    अमरोहा: जुलाई माह का तहसील-वार वर्षा तुलनात्मक आंकड़ा

    तहसील का नाम (Tehsil) वर्ष 2025 (MM) वर्ष 2026 (MM) अंतर (Difference)
    धनौरा (Dhanaura) 139 169 +30 mm
    हसनपुर (Hasanpur) 312 139 -173 mm
    अमरोहा (Amroha) 148 118 -30 mm
    नौगावां सादात (Naugawan Sadat) 99 103 +4 mm
    कुल योग (Total Rainfall) 698 MM 529 MM -169 MM

    अप्रैल माह में थोड़ा सा मौसम बदला और 7 एमएम वर्षा दर्ज की गई। मई में दो फीसद बढ़ोतरी होकर आंकड़ा 9 एमएम तक पहुंच गया। जून माह में खूब पानी बरसा। 213 एमएम वर्षा हुई। जुलाई माह में सबसे ज्यादा 698 एमएम वर्षा हुई। वर्ष 2026 में जनवरी माह से ही वर्षा शुरू हो गई।

    सर्दी के पहले महीने में ही 96 एमएम वर्षा हुई। फरवरी माह में आंकड़ा गिरकर 38 एमएम तक पहुंच गया लेकिन, मार्च माह में इसमें इजाफा हुआ। 51 एमएम वर्षा दर्ज की गई। अप्रैल में 54 व मई माह में 123 एमएम वर्षा हुई। जून माह में पिछले साल की अपेक्षा कम वर्षा दर्ज की गई।

    113 एमएम ही बारिश हुई। जुलाई में 529 एमएम वर्षा का आंकड़ा दर्ज हुआ है। जो पिछले साल से कम रहा है। जिला कृषि अधिकारी मनोज तोमर ने बताया कि पिछले साल से इस बार वर्षा की स्थिति सही रही है। जून और जुलाई माह में गत वर्ष की अपेक्षा पानी कम गिरा है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- गंगा एक्सप्रेसवे पर बड़ा अपडेट: अमरोहा-हरिद्वार रूट से हटेंगे बिजली के पोल और ट्रांसफार्मर, 52 गांवों की लिस्ट जारी