Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अमरोहा: तंत्र-मंत्र के नाम पर 2 करोड़ की ठगी, एक महीने बाद भी पुलिस के हाथ से दूर मुख्य आरोपी

    Updated: Mon, 27 Jul 2026 03:20 PM (IST)

    गजरौला में तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से लगभग दो करोड़ रुपये की ठगी करने वाला तांत्रिक जानेआलम एक महीने बाद भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस ने ए ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

    प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

    HighLights

    1. तांत्रिक जानेआलम ने तंत्र-मंत्र के नाम पर की ठगी।

    2. लगभग दो करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप, फरार।

    3. पुलिस एक मामले में चार्जशीट दाखिल कर चुकी, जांच जारी।

    संवाद सूत्र, गजरौला (अमरोहा)। धन दोगुना करने का झांसा देकर लोगों के साथ लगभग दो करोड़ रुपये की ठगी करने वाला गजरौला का तांत्रिक जानेआलम एक महीना बाद भी पुलिस पकड़ से दूर है। 28 जून को मुहल्ला अतरपुरा निवासी नवाब ने नौ लाख तो 29 जून को गांव सरकड़ा कलां निवासी आकाश चौधरी ने 1.80 करोड़ रुपये ठगने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। हालांकि पुलिस नवाब आलम के मुकदमे में चार्जशीट अदालत में दाखिल कर चुकी है। जबकि दूसरे मुकदमे की विवेचना जारी है।

    नगर के मुहल्ला अतरपुरा निवासी तांत्रिक जानेआलम लोगों को तंत्र विद्या के नाम पर धन दोगुणा करने का झांसा देकर पैसे ठगने का काम कर रहा था। आरोप है कि उसने कई लोगों को शिकार बनाया था। इनमें बछरायूं के गांव सरकड़ा कलां निवासी आकाश चौधरी उर्फ गोलू से 1.80 करोड़ रुपये तो अपने ही मुहल्ले के नवाब से नौ लाख रुपये लिए थे।

    तंत्र विद्या करते हुए उसकी कई वीडियो इंटरनेट मीडिया पर भी प्रसारित हुई थीं। इस मामले में नवाब ने 28 जून को तो आकाश ने 29 जून को जानेआलम व उसके साथियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जबकि प्राथमिकी दर्ज होने से पहले ही मामला चर्चा में आया था तो आरोपित फरार हो गया था।

    अभी तक पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी है। सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि जानेआलम के विरुद्ध एक मुकदमे में चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। जबकि दूसरे मामले की विवेचना चल रही है। जल्दी ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- अमरोहा में सिलाई मशीन योजना में बड़ा घपला! किसान ने सीडीओ के सामने ऑडियो बजाकर खोली पोल, चयन प्रक्रिया पर रोक

    खबरें और भी