अमरोहा में बच्चों के अभिभावकों के खाते में भेजे जाएंगे 1200 रुपये, शिक्षकों और रसोइयों को भी मिलेगा कैशलेस कार्ड
अमरोहा में शिक्षकों, रसोइयों और अन्य कर्मियों को मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के तहत कार्ड मिलेंगे, जिससे वे पांच लाख तक का मुफ्त इलाज करा ...और पढ़ें

शिक्षकों-अनुदेशकों और रसोइयों को बांटे जाएंगे कैशलेस कार्ड। AI जेनरेटेड फोटो
HighLights
शिक्षकों और रसोइयों को मिलेगा 5 लाख तक का कैशलेस चिकित्सा कार्ड।
82 हजार बच्चों के अभिभावकों को यूनिफॉर्म के लिए मिलेंगे 1200 रुपये।
स्नातक प्रथम वर्ष में महाविद्यालयों में सीटें खाली, पंजीकरण कम।
जागरण संवाददाता, अमरोहा। जिला समन्वयक प्रशांत कुमार ने बताया कि बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के तहत आज कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
जिसमें शिक्षिकों, रसोइयों, अनुदेशकों व अन्य कर्मियों को चिकित्सा कैशलेस कार्ड दिया जाएगा। जिससे सालभर में वह पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करा सकेंगे।
82 हजार बच्चों के अभिभावकों के खातों में पहुंचेगी यूनिफॉर्म की धनराशि
जिला समन्वयक प्रशांत कुमार ने बताया कि कक्षा दो से आठ तक के करीब 82 हजार बच्चों के अभिभावकों के खातों में डीबीटी के जरिये 1200-1200 रुपये की धनराशि पहुंच जाएगी। जिसमें बच्चे अपनी पसंद की यूनिफार्म, जूता-मोजा, स्वेटर, बैग खरीद सकेंगे। जबकि कक्षा एक के बच्चों का अभी प्रवेश चल रहा है। इनके अभिभावकों के खातों में भी बाद में यूनिफॉर्म खरीदने के लिए धनराशि भेजी जाएगी।
महाविद्यालयों में 30 से 35 प्रतिशत विद्यार्थियों का पंजीकरण
श्री गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय से संबद्ध विद्यालयों में स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीकरण की अंतिम तिथि छह जुलाई निर्धारित की गई थी। लेकिन अंतिम तिथि तक महाविद्यालयों में केवल 30 से 35 प्रतिशत विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है। जिससे महाविद्यालयों में बड़ी संख्या में सीट खाली रह गई हैं।
हाशमी गर्ल्स डिग्री कॉलेज के प्रबंधक सिराजुद्दीन हाशमी ने बताया कि स्नातक प्रथम वर्ष में पंजीकरण की अंतिम तिथि समाप्त हो गई है, लेकिन अभी तक केवल 15 से 18 प्रतिशत ही विद्यार्थियों ने प्रवेश के लिए अपना पंजीकरण कराया है।
वहीं जेएस हिन्दू पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वीर वीरेंद्र सिंह ने बताया कि कॉलेज में स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए 50 प्रतिशत विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है। अभी सभी महाविद्यालयों में बड़ी संख्या में प्रवेश के लिए सीटें खाली हैं। पंजीकरण कराने की तिथि बढ़ने की उम्मीद है।