Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अमरोहा में महिलाओं को दिया जाएगा ट्रैक्टर, चलाने की मिलेगी ट्रेनिंग; बनेंगे ड्राइविंग लाइसेंस

    Updated: Mon, 06 Jul 2026 10:47 PM (IST)

    सरकार अमरोहा में राष्ट्रीय आजीविका मिशन से जुड़ी महिलाओं को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत ट्रैक्टर उपलब्ध कराकर आत्मनिर्भर बना रही है। महिलाओं ...और पढ़ें

    महिलाओं को ट्रैक्टर चलाने का मिलेगा प्रशिक्षण। AI जेनरेटेड फोटो

    महिलाओं को ट्रैक्टर चलाने का मिलेगा प्रशिक्षण। AI जेनरेटेड फोटो

    HighLights

    1. महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ट्रैक्टर वितरण योजना।

    2. मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत मिलेगा 5 लाख ऋण।

    3. ट्रैक्टर चलाने का प्रशिक्षण और ड्राइविंग लाइसेंस भी जारी।

    जागरण संवाददाता, अमरोहा। सरकार राष्ट्रीय आजीविका मिशन ग्रामीण से जुड़ी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास में जुटी है। उनको मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना से जोड़ने का कार्य चल रहा है। इस धनराशि से महिलाओं को ट्रैक्टर खरीदवाने की तैयारी चल रही है। इसके लिए महिलाओं को ट्रैक्टर चलाने का न सिर्फ प्रशिक्षण दिया जाएगा बल्कि पक्के ड्राइविंग लाइसेंस भी जारी किए जाएंगे।

    फिलहाल, उनको अभी लर्निंग लाइसेंस जारी किए जाएंगे। शुरूआत में अधिकारियों ने 200 ट्रैक्टर वितरित कराने की कार्रवाई में जुटे हैं। उनको बैंकों से ऋण वितरित कराने की प्रकि्रया चल रही है।

    जनपद में 5053 स्वयं सहायता समूह राष्ट्रीय आजीविका मिशन ग्रामीण से जुड़े हैं। इन समूहों से करीब 60 हजार महिलाएं जुड़ी हुई है। लोगों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए सरकार द्वारा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना चलाई जा रही है। जिसके जरिए समूह से जुड़ी महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया जा रहा है।

    प्रत्येक ग्राम पंचायत से समूह की एक महिला को योजना में आवेदन करवाया जा रहा है। पांच लाख रुपये का ऋण उनको मिलेगा जबकि, 50 हजार रुपये की सब्सिडी भी दी जाएगी।

    इस धनराशि से महिलाओं को ट्रैक्टर खरीदवाया जाएगा। यहां बता दें कि मौजूदा समय में ट्रैक्टर की अनुमानित कीमत करीब सात लाख रुपये के आसपास है। महिलाओं को पांच लाख में ट्रैक्टर दिया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- अमरोहा में बच्चों के अभिभावकों के खाते में भेजे जाएंगे 1200 रुपये, शिक्षकों और रसोइयों को भी मिलेगा कैशलेस कार्ड

    दो लाख ट्रैक्टर व 50 हजार रुपये सब्सिडी, कुल ढाई लाख रुपये का लाभ उनको मिलेगा। इस मामले में सरकार का एक ट्रैक्टर निर्माता कंपनी का समझौता हुआ है।

    इस माह डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के आने की संभावना जताई जा रही है। उनसे ही ट्रैक्टर का वितरण कराया जाएगा। अंतिम सप्ताह में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के आने की संभावना है। इसलिए प्रशासन ट्रैक्टर का वितरण उनके द्वारा ही करवाने की तैयारी में जुटा है।

    समूह की महिलाओं को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना से आच्छादित किया जाएगा। शुरूआत में 200 महिलाओं को ट्रैक्टर वितरित किए जाएंगे। ताकि, महिलाएं ट्रैक्टर पर मनमर्जी की मशीन स्थापित कर आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकें। हर पंचायत से समूह की एक महिला का चयन ट्रैक्टर के लिए किया गया है। उनको ट्रैक्टर चलाने का प्रशिक्षण व ड्राइविंग लाइसेंस भी दिलवाया जाएगा। -एके मिश्र, सीडीओ।

    खबरें और भी