Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गैस सिलेंडर हादसे में चाहिए बीमा का पैसा? तो कभी नजरअंदाज न करें ये 3 जरूरी नियम

    Updated: Mon, 03 Aug 2026 08:48 PM (IST)

    घरेलू रसोई गैस सिलेंडर से दुर्घटना होने पर बीमा का लाभ तभी मिलेगा जब उपभोक्ता कंपनी के सुरक्षा मानकों का पालन करेंगे। प्रत्येक पांच वर्ष में होज पाइप ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक इमेज

    प्रतीकात्मक इमेज

    संवाद सहयोगी, मंडी धनौरा/बछरायूं (अमरोहा)। घरेलू रसोई गैस सिलिंडर से दुर्घटना होने की स्थिति में बीमा का लाभ तभी मिल सकेगा, जब उपभोक्ता कंपनी की ओर से निर्धारित सुरक्षा मानकों और नियमों का पालन करता हो। इंडियन आयल की ओर से जारी जागरूकता संदेश में उपभोक्ताओं से गैस सुरक्षा को लेकर सजग रहने और जरूरी सावधानियां बरतने की अपील की गई है।

    एलपीजी कनेक्शन से संबंधित दुर्घटना के लिए सार्वजनिक दायित्व बीमा पालिसी के तहत उपभोक्ताओं को सुरक्षा प्रदान की जाती है। हालांकि बीमा दावे का निस्तारण संबंधित पालिसी के नियमों और शर्तों के आधार पर किया जाता है।

    ऐसे में उपभोक्ताओं के लिए गैस सुरक्षा से जुड़े नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है। उपभोक्ताओं को प्रत्येक पांच वर्ष में गैस का होज पाइप बदलवाना चाहिए। इसके साथ ही कंपनी की ओर से प्रत्येक पांच वर्ष में कराया जाने वाला मैकेनिकल मेंटेनेंस इंस्पेक्शन (एमआई) भी जरूर करवाना होगा।

    रिफिल वाउचर पर होज रिप्लेसमेंट या एमआई का संदेश आने पर इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। इसके अलावा गैस कनेक्शन का इस्तेमाल केवल पंजीकृत पते पर ही किया जाना चाहिए। दुर्घटना के समय सिलेंडर का उपयोग कनेक्शन में दर्ज पते के अलावा किसी अन्य स्थान पर किए जाने पर बीमा लाभ प्रभावित हो सकता है।

    नियमों की अनदेखी पड़ती है भारी

    गैस सिलिंडर से दुर्घटना होने पर पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद की उम्मीद रहती है, लेकिन कई मामलों में नियमों की जानकारी और पालन नहीं होने के कारण बीमा लाभ नहीं मिल पाता। उपभोक्ता कनेक्शन लेते समय सुरक्षा संबंधी नियमों पर ध्यान नहीं देते और हादसा होने के बाद बीमा का दावा करते हैं।

    खबरें और भी

    जांच के दौरान यदि निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन नहीं मिला तो दावा प्रभावित हो सकता है। ऐसे में गैस उपभोक्ताओं के लिए जरूरी है कि वे कनेक्शन से जुड़े नियमों की जानकारी रखें और उनका नियमित रूप से पालन करें। जागरूकता और सावधानी न केवल हादसे का खतरा कम करती है, बल्कि दुर्घटना की स्थिति में मिलने वाले बीमा लाभ को लेकर भी उपभोक्ता का पक्ष मजबूत करती है।

     

    गैस कंपनी द्वारा जारी किए जा रहे हैं वाउचरों पर होज पाइप आदि के संबंध में जानकारी कंपनी द्वारा अंकित की जा रही है। लोग बीमा का लाभ लेने के लिए समय-समय पर अपने पाइपों को बदले व एमआई जरूर कराए।

    - सुनील पाल प्रोपराइटर, इंडेन गैस एजेंसी, बछरायूं।


    यह भी पढ़ें- अमरोहा: 29 क्विंटल एक्सपायर्ड नमकीन-नूडल्स बेचने वाले कलीम पर ₹8 लाख का जुर्माना, 2 लाख में फंसा बुलंदशहर का कारोबारी