Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अमरोहा: गंगा दशहरा पर दिल्ली-बरेली हाईवे पर भारी वाहनों का रूट डायवर्जन, अपनाएं ये वैकल्पिक रास्ते

    Updated: Sat, 23 May 2026 11:14 AM (IST)

    ज्येष्ठ गंगा दशहरा पर्व के मद्देनजर अमरोहा में दिल्ली-बरेली हाईवे पर भारी वाहनों के लिए ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है। यह व्यवस्था 24 मई दोपहर से ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, अमरोहा। 25 मई को ज्येष्ठ गंगा दशहरा पर्व के मौके पर ब्रजघाट व तिगरी में स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिहाज से पुलिस ने दिल्ली-बरेली हाईवे के लिए ट्रैफिक रूट डायवर्जन प्लान तैयार किया है। ब्रजघाट, तिगरी समेत अन्य घाटों पर एक से डेढ़ लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है।

    यह डायवर्जन 24 मई की दोपहर 12 बजे से लागू होकर 26 मई की सुबह 8 बजे तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान हाईवे पर भारी वाहन नहीं चलेंगे।

    ज्येष्ठ गंगा दशहरा के चलते तैयार किया रूट डायवर्जन प्लान

    इस बारे में एसपी लखन सिंह यादव ने बताया कि 25 मई को ज्येष्ठ गंगा दशहरा पर्व के मौके पर ब्रजघाट, तिगरी धाम, धनौरा के सीपिया घाट, हसनपुर के पूठ घाट, पौरारा, सिरसा और जल्लोपुर घाटों पर श्रद्धालु गंगा स्नान और पूजा-अर्चना करने पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं के सामने कोई दिक्कत न आए, इसके लिए रूट डायवर्जन प्लान तैयार किया है।

    भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट किया जाएगा

    ट्रक, कंटेनर, निजी बसों और अन्य भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट किया जाएगा। दूध, फल, सब्जी, दवा और अन्य आवश्यक वस्तुओं के वाहनों के साथ-साथ एंबुलेंस को हाईवे पर आवागमन की अनुमति रहेगी। बताया कि स्थिति को देखते हुए रोडवेज बस व हल्के वाहनों को भी वैकल्पिक मार्गों पर भेजा जा सकता है। जरुरत पड़ने पर जीरो ट्रैफिक व्यवस्था भी लागू की जाएगी। 

    यह रहेगा रूट डायवर्जन प्लान

    • रामपुर से दिल्ली की ओर जाने वाले समस्त भारी वाहनों (ट्रक, ट्रैक्टर आदि मालवाहक भारी वाहन) को जनपद रामपुर क्षेत्रान्तर्गत शाहबाद से डायवर्ट कर बिलारी, चंदौसी, बहजोई से गंगा एक्सप्रेस-वे से होकर खड़लिया कट सिंभावली हापुड़ हाईवे होते हुए गाजियाबाद दिल्ली की ओर जाएंगे।
    • मुरादाबाद से दिल्ली की ओर जाने जाने वाले समस्त भारी और हल्के वाहनों (जीप, कार, पिक-अप, छोटा हाथी ) को जनपद मुरादाबाद से संभल खिरनी गंगा एक्सप्रेस-वे होकर खड़लिया कट सिंभावली हापुड़ होते हुए गाजियाबाद दिल्ली की ओर भेजे जाएंगे।
    • मुरादाबाद से मेरठ की ओर जाने वाले समस्त भारी वाहनों को टीएमयू के बगल से अगवानपुर बाइपास छजलैट नूरपुर, बिजनौर, बैराज, मीरापुर, मवाना होते हुए भेजा जाएंगे।
    • अतरासी तिरोहा हसनपुर मंगरौला गंवा रोड, गंगा एक्सप्रेस-वे होकर खड़लिया कट सिंभावली हापुड होते हुए भेजे जाएंगे।
    • चांदपुर से गजरौला होते हुए दिल्ली जाने वाले समस्त भारी और हल्के वाहनों को गजरौला चौपला से हसनपुर मंगरौला गंवा रोड, गंगा एक्सप्रेस-वे होकर खड़लिया कट सिंभावली हापुड होते हुए संभल से दिल्ली की ओर भेजे जाएंगे।
    • संभल से दिल्ली की ओर जाने वाले समस्त भारी वाहनों को बहजोई संभल खिरनी गंगा एक्सप्रेस-वे होकर खड़लिया कट सिंभावली हापुड होते हुए गाजियाबाद दिल्ली की ओर जाएंगे।
    • दिल्ली-गाजियाबाद से बरेली लखनऊ की ओर जाने वाले ट्रक, ट्रैक्टर दिल्ली गाजियाबाद से बरेली/लखनऊ की ओर वाले समस्त भारी वाहनों को लालकुआं की ओर मोडकर दादरी, बुलंदशहर, डिबाई, नरौरा, गुन्नौर, सहसवान, बदायूं होते हुए बरेली/लखनऊ की ओर भेजा जाएगा।
    • हापुड व मेरठ से गढ़ के मध्य से रामपुर की ओर जाने वाले भारी वाहनों को गढ़ चौपला जनपद हापुड से डायवर्ट कर बुलंदशहर डिबाई, नरौरा, बबराला, बहजोई, चंदौसी, बिलारी, शाहबाद होते हुए रामपुर की ओर भेजा जाएगा।

    एसपी लखन सिंह यादव ने बताया कि गंगा घाटों पर सुरक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- बर्खास्त IPS मणिलाल पाटीदार पर आय से अधिक संपत्ति का मुकदमा दर्ज, महोबा क्रशर कारोबारी मामले से जुड़ा

    यह भी पढ़ें- 25 मई से मिलेगा जून महीने का मुफ्त राशन, बरेली में कैसा मिलेगा गेहूं-चावल; समझिए पूरी जानकारी