अमरोहा: हसनपुर में करनखाल पुल की एप्रोच सड़क कटी, भारी वाहनों का प्रवेश रोका गया
हसनपुर-गंगाचोली मार्ग पर करनखाल गांव में पुराने जर्जर पुल की एप्रोच सड़क कटने से भारी वाहनों का आवागमन बाधित हो गया है। बारिश के बाद हुई इस घटना से कई ...और पढ़ें

कटी हुई एप्रोच रोड।
HighLights
करनखाल पुल की एप्रोच सड़क बारिश से कटी।
हसनपुर-गंगाचोली मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन बाधित।
एसडीएम ने जल्द मरम्मत का आश्वासन दिया, नया पुल बन रहा।
जागरण संवाददाता, हसनपुर (अमरोहा)। हसनपुर गंगाचोली मार्ग पर करनखाल गांव में पुराने जर्जर पुल की एप्रोच सड़क की आधी साइड कट गई है। जिसकी वजह से ट्रक, बस तथा अन्य भारी वाहनों का आवागमन बाधित हो गया है। केवल कार और बाइक सवार भी पुल से गुजर रहे हैं।
शुक्रवार सुबह बारिश के बाद करनखाल के पुराने जर्जर पुल की एप्रोच सड़क का आधा हिस्सा कट कर बगद नदी में गिर गया था। इस दौरान जनपद संभल के गांव से बरात लेकर बस हसनपुर कोतवाली के गांव रखेड़ा जा रही थी। गनीमत रही कि चालक ने सूझ-बूझ का परिचय देते हुए बस को पुल के ऊपर ही रोक लिया। रास्ता बंद होने की वजह से बरात की बस को वापस करके दूसरे मार्ग से गंतव्य को रवाना होना पड़ा।
हसनपुर में करनखाल पुल की एप्रोच सड़क कटने से आवागमन बाधित
गौरतलब है कि इस मार्ग से बाईखेड़ा, गंगाचोली, अल्लीपुर खादर, लुहारी खादर, सतैडा, दियावली खालसा, कबीरपुर, धोरिया, बिलड़ा, श्यामपुरी समेत दर्जनों गांव के लोग प्रतिदिन आते-जाते हैं। गंगा तटबंध को जाने वाला भी यह प्रमुख मार्ग है।
यह भी पढ़ें- आगरा में पति को मारकर बाथरूम में गाड़ा: बैंक स्टेटमेंट और भाई की 'जासूसी' काम आई, 45 दिन बाद पकड़ी कातिल पत्नी रूबी
बराबर में ही दूसरे पुल का निर्माण कार्य चल रहा है
बताते चलें कि पुल के जर्जर होने पर यहां बराबर में ही दूसरे पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। उधर मार्ग अवरुद्ध होने से लोगों को परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने पुल की एप्रोच को ठीक करके मार्ग सुचारु करने की मांग की है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- आगरा में सर्किल रेट संशोधन की तैयारी तेज: 15-35% तक बढ़ोतरी संभावित, 1 अगस्त से लागू होंगे नए नियम!
एसडीएम हिमांशु उपाध्याय ने बताया कि पुल की एप्रोच सड़क कटने की जानकारी मिली है। जल्द ही एप्रोच को ठीक कराकर मार्ग को चालू कराया जाएगा।