औरैया में तालाब में डूबने से 7 साल के मासूम की मौत, खेलते समय पैर फिसलने से हुआ हादसा
औरैया के भादसान गांव में खेलते समय तालाब में पैर फिसलने से सात वर्षीय मासूम रिशु की डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने उसे तालाब से निकाला और अस्पताल ले ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
सात वर्षीय मासूम रिशु की तालाब में डूबकर मौत।
औरैया के भादसान गांव में खेलते समय हुआ हादसा।
पैर फिसलने से गहरे पानी में गिरा, जान नहीं बची।
संवाद सूत्र, अटसू (औरैया)। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के भादसान गांव में पानी भरे तालाब में डूबने से सात वर्षीय मासूम की मौत हो गई। वह साथियों के साथ खेल रहा था। और पैर फिसलने से तालाब में गिर गया था। भादसान गांव निवासी शिव सिंह का पुत्र रिशु रविवार शाम गांव के अन्य बच्चों के साथ तालाब के पास खेल रहा था। खेल में दौड़ते समय वह तालाब के किनारे चला गया।
उसका पैर फिसला और वह तालाब में गिर गया। पानी अधिक होने से डूबने लगा। साथ खेल रहे बच्चों ने शोर मचाया। तो ग्रामीण दौड़ पड़े। ग्रामीणों की मदद से रिशु को तालाब से निकाला गया।
स्वजन उसको सीएचसी अजीतमल ले आए। जहां डाक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया। स्वजन शव लेकर वापस घर लौट आए। कोतवाल विनोद कुमार राजपूत ने बताया कि देर रात सात वर्षीय बालक की तालाब में डूबने से मौत होने की सूचना स्वजन की ओर से दी गई है।