औरैया में खेलते समय पैर फिसलने से तालाब में गिरा सात साल का मासूम, डूबने से हुई मौत
औरैया के भादसान गांव में खेलते समय एक सात वर्षीय मासूम तालाब में पैर फिसलने से डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, औरैया। बच्चों के साथ खेलते समय एक सात वर्षीय मासूम की पानी भरे तालाब में गिरकर डूबने से मौत हो गई। बच्चे एक दूसरे के बीच दौड़ लगा रहे थे, तभी पैर फिसल जाने से हादसा हो गया। बच्चों ने शोर मचाया तो ग्रामीण पहुंचे।
तालाब से बाहर निकाल मासूम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले गए। जहां चिकित्सक ने मृत बता दिया। घटना अजीतमल कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत भादसान गांव में रविवार देर शाम की है। जानकारी होने पर पुलिस पहुंची।
भादसान गांव निवासी शिव सिंह का बेटा रिशु रविवार की शाम गांव के अन्य बच्चों के साथ तालाब के पास खेल रहा था। खेल में दौड़ते समय वह तालाब के किनारे चला गया।
पैर फिसल जाने से वह तालाब में जा गिरा। पानी अधिक होने से डूबने लगा। साथ खेल रहे बच्चों ने शोर मचाया तो ग्रामीण पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से रिशु को तालाब से निकाला गया। स्वजन उसको सीएचसी अजीतमल ले आए। तब तक उसकी जान जा चुकी थी।
स्वजन शव लेकर वापस घर लौट आए। घर में मां नीलम व दो बहनों का रो-रोकर हाल बेहाल रहा। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार राजपूत ने बताया कि देर रात बच्चे की तालाब में डूबने से मौत होने की सूचना स्वजन की ओर से दी गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के पीछे का कारण स्पष्ट हो सकेगा।