औरैया में कूड़ा फेंकने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, घायल हुए 7 लोग; पुलिस ने दर्ज किया केस
औरैया के फफूंद स्थित बनके पूर्वा गांव में कूड़ा डालने को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने वायरल वीडियो और दोनों पक्षों क ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
औरैया के बनके पूर्वा गांव में कूड़ा डालने पर विवाद।
दो पक्षों में हुई मारपीट में सात लोग घायल हुए।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की, वीडियो वायरल।
संवाद सूत्र, फफूंद (औरैया)। बनके पूर्वा गांव में शनिवार सुबह घर के पास घूरा (कूड़ा) डालने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। लाठी-डंडे व हाकी चलने से दोनों ओर से सात लोग घायल हो गए। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रचलित होने के बाद दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एक पक्ष के बबलू ने बताया कि वह और उसका पुत्र पाता प्लांट में नाइट ड्यूटी पर थे, जबकि उनके चाचा राकेश कुमार खेत पर काम कर रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोसी करीब छह लोगों के साथ उनके घर पहुंचे और पत्नी सुनीता देवी पर हमला कर दिया। सूचना मिलने पर घर पहुंचे बबलू के साथ भी मारपीट की गई।
घटना में सुनीता देवी, नितिन और रवि के सिर में गंभीर चोटें आईं, जबकि राकेश कुमार के हाथ में चोट लगी। दूसरे पक्ष के लायक सिंह, नबाब सिंह और शिवा भी घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) दिबियापुर भेजकर मेडिकल परीक्षण कराया।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि घूरा डालने के विवाद में दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है, आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है।