औरैया में चार्जिंग टॉर्च लगाते समय करंट की चपेट में आया युवक, हुई मौत; परिवार में छाया मातम
औरैया के बिधूना में चार्जिंग टॉर्च लगाते समय 19 वर्षीय युवक को करंट लग गया, जिससे उसकी मौत हो गई। इस दुखद घटना से परिवार में मातम छा गया और गांव में श ...और पढ़ें
-1784957469425_m.webp)
औरैया में करंट की चपेट में आने से युवक की मौत।
HighLights
बिधूना में चार्जिंग टॉर्च लगाते समय युवक को लगा करंट।
19 वर्षीय इशु की करंट लगने से हुई दर्दनाक मौत।
परिवार में शोक की लहर, गांव में मातम का माहौल।
संवाद सहयोगी, बिधूना (औरेया)। बेला थाना क्षेत्र के लुखरदौरा गांव में शुक्रवार रात चार्जिंग टॉर्च को बिजली के बोर्ड में लगाते समय करंट लगने से युवक की मौत हो गई। लुखरदौरा गांव निवासी लगभग 19 वर्षीय इशु शुक्रवार रात करीब 9.30 बजे घर में चार्जिंग टार्च को बिजली के बोर्ड में चार्जिंग के लिए लगा रहा था। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया।
तेज झटके से वह गंभीर रूप से झुलसकर अचेत हो गया। स्वजन ने आनन-फानन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की सूचना मिलते ही स्वजन में चीख-पुकार मच गई। इशु चार भाइयों में सबसे छोटा था।
उसकी असमय मौत से माता-पिता और अन्य का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी गांव में होते ही लोगों की भीड़ उसके घर पर जुट गई और सभी ने शोक संवेदना व्यक्त की। स्वजन ने बताया कि इशु घर के सामान्य कार्यों में हाथ बंटाता था।