औरैया में पत्नी से विवाद के बाद हाईवोल्टेज ड्रामा, हाइटेंशन पोल पर चढ़ा युवक, साले के मनाने पर उतरा नीचे
औरैया के नवले का पुरवा गांव में पत्नी से विवाद के बाद एक युवक हाईटेंशन ग्रिड पोल पर चढ़ गया। ससुराल पक्ष और पुलिस के समझाने पर वह सुरक्षित नीचे उतरा, ...और पढ़ें

हाइटेंशन ग्रिड पोल पर चढ़ा युवक।
HighLights
औरैया में युवक पत्नी से विवाद के बाद पोल पर चढ़ा।
ससुराल पक्ष और पुलिस ने युवक को नीचे उतारा।
बड़ा हादसा टला, युवक को समझाकर घर भेजा गया।
जागरण संवाददाता, औरैया। अटसू क्षेत्र के गांव नवले का पुरवा में एक युवक हाइटेंशन ग्रिड पोल पर चढ़ गया। पत्नी से विवाद के चलते उसने ये कदम उठाया। ससुराल पक्ष से पहुंचे लोगों के समझाने पर नीचे उतरा। पुलिस ने राहत की सांस ली।
नवले का पुरवा गांव निवासी योगेंद्र कुमार अक्सर घर से बाहर रहकर कार्य करता है। पत्नी हेमलता, एक वर्षीय पुत्र गुल्लन, घर पर ही पिता व भाइयों के साथ रहती है। लेकिन बीते कई महीनों से वह काम पर न जाकर घर पर ही रह रहा है। शनिवार शाम उसका किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद हो गया। खेतों पर जाकर उसने शराब पी।
आत्महत्या करने की बात कहते हुए देर शाम करीब आठ बजे खेत में से निकली हाइटेंशन ग्रिड लाइन के पोल पर चढ़ गया। कुछ लोगों ने मजाक समझा। रात ग्यारह बजे तक उतारने की कोशिश की। लेकिन न उतार पाने पर वापस लौट गए। ग्रामीणों की एकत्र हुई भीड़ में से रात करीब सवा ग्यारह बजे किसी ने यूपी-112 पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दे दी।
सूचना पाकर कोतवाल विनोद कुमार राजपूत सहित पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। उसने ससुराल पक्ष को मौके पर बुलाने की शर्त पर उतरने का आश्वाशन दिया। पुलिस ने इटावा जिले के थाना बकेवर अंतर्गत ग्राम लुधियानी स्थित उसकी ससुराल को सूचना दी।
खबरें और भी
साथ ही फायर ब्रिगेड व 108 एंबुलेंस को भी मौके पर पहुंचने के लिए सूचना दी। रविवार की तड़के करीब डेढ़ बजे ससुराल से पहुंचे साले आलोक वी अन्य द्वारा समझाने के बाद वह पोल से नीचे उतरा। गनीमत रही कि बारिश नहीं हो रही थी। यदि पोल में करंट उतर आता तो हादसा हो सकता था।
कोतवाल विनोद राजपूत ने बताया कि पत्नी से किसी विवाद को लेकर वह पोल पर चढ़ गया था। उतर आने पर समझाया। वह स्वजन के साथ घर चला गया।
यह भी पढ़ें- औरैया: घर पर चल रहा था 'शुद्धि' का कार्यक्रम, तभी जिंदा लौटा युवक; सामने देखकर पुलिस और परिवार वाले हुए हैरान