औरैया में छत पर टहलते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया युवक, अस्पताल में डॉक्टरों ने घोषित किया मृत
औरैया के बिधूना में रविवार रात छत पर टहल रहे 38 वर्षीय देवेंद्र सिंह की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। स्वजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य क ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
औरैया में छत पर टहलते युवक की करंट लगने से मौत।
हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से हुआ हादसा।
अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित किया।
संवाद सहयोगी, बिधूना (औरैया)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरुआ बबीना सुखचैनपुर में रविवार देर रात मकान की छत पर टहल रहे युवक की हाईटेंशन (एचटी) लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। ग्राम बरुआ बबीना सुखचैनपुर निवासी 38 वर्षीय देवेंद्र सिंह पुत्र अर्जुन सिंह रविवार रात अपने मकान की छत पर टहल रहे थे।cइसी दौरान छत के बेहद नजदीक से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन के संपर्क में आने से उन्हें तेज करंट लग गया।
करंट की चपेट में आते ही वह गंभीर रूप से झुलसकर छत पर गिर पड़े। स्वजन गंभीर हालत में उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। भाई रमाकांत सिंह ने बताया कि हादसा इतना जल्दी हुआ कि परिवार के लोगों को उन्हें बचाने का अवसर ही नहीं मिल सका। कोतवाली प्रभारी विनेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।