Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    औरैया में मिट्टी भरी ट्रैक्टर-ट्राली छोड़ने को सिफारिश! चालक ने सिपाही से कराई बात, 30 सेकेंड का Video Viral के बाद 3 निलंबित

    Updated: Sat, 25 Jul 2026 06:31 PM (IST)

    औरैया के दिबियापुर में मिट्टी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़ने के लिए सिपाही से बात करते चालक का वीडियो वायरल होने के बाद तीन पुलिसकर्मी निलंबित किए गए। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. 23 जुलाई को इंटरनेट मीडिया पर 30 सेकेंड का प्रचलित वीडियो का एसपी ने लिया संज्ञान

    2. जांच में तीनों सिपाहियों के बीच लंबे समय से खींचातानी की बात सामने आई

    3. अवैध खनन की शिकायतों के बीच दिबियापुर पुलिस पर कार्रवाई।

    संवाद सूत्र, दिबियापुर (औरैया)। चेकिंग के दौरान दिबियापुर क्षेत्र में पकड़ी गई मिट्टी भरी ट्रैक्टर-ट्राली को छोड़ने के लिए चालक द्वारा मोबाइल फोन पर एक सिपाही से बात करने करने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रचलित होने पर एसपी ने तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। यह कार्रवाई शुक्रवार देर रात की है। 23 जुलाई को वीडियो संज्ञान में आया था। गोपनीय जांच कराने के बाद सिपाहियों का निलंबन किया गया। छानबीन में सामने आया कि तीनों सिपाहियों के बीच लंबे समय से खींचातानी चली आ रही।

    ककोर-दिबियापुर मार्ग समेत अछल्दा व अन्य क्षेत्रों में अवैध मिट्टी खनन की शिकायतें पुलिस को लगातार मिल रही थीं। खनन विभाग भी सक्रिय रहा। वाहन चेकिंग के दौरान दिबियापुर मार्ग पर एक ट्रैक्टर-ट्राली पकड़ी गई। चालक समेत दो लोगों से पूछताछ की गई। चालक ने चेकिंग से बचने और मिट्टी लदी ट्राली को ले जाने के लिए सिपाही अनिल को काल की।

    चेकिंग कर रहे सिपाही से कहा कि अनिल से बात कर लो। तकरीबन 30 सेकंड का वीडियो रहा। इसमें युवक अपना नाम विशाल बताते हुए सुनाई दिया। पूरे मामले की जानकारी प्रचलित वीडियो के माध्यम से हुई तो एसपी अभिषेक भारती ने सिपाही अनिल, प्रवीन और दिलीप को निलंबित कर दिया। बताया जा रहा है कि सिपाही दिलीप का दिबियापुर से स्थानांतरण वीडियो जारी होने के कुछ घंटे बाद ही अछल्दा थाने में कर दिया गया था।

    एसपी ने बताया कि तीनों सिपाहियों को निलंबित किया गया है। उधर, निलंबित सिपाही अनिल से बात की गई तो उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर-ट्राली को लेकर जो वीडियो सामने आया, उस आधार पर कार्रवाई हुई है। उनका उनके साथियों के बीच किसी भी बात को लेकर तनातनी नहीं है।

    खबरें और भी

    नहीं थम रहा कार्रवाई का दौर

    दिबियापुर थाने में पिछले कुछ समय से लगातार कार्रवाई हो रही। व्यापारियों की शिकायतों और कार्यप्रणाली में कमियों के चलते एसपी ने अप्रैल 2026 में दिबियापुर के थाना प्रभारी निरीक्षक रुद्र प्रताप त्रिपाठी को लाइनहाजिर कर दिया था। जून में प्रभारी निरीक्षक पंकज मिश्रा और क्राइम इंस्पेक्टर शेर सिंह पर भी कार्रवाई हुई। वहीं एनटीपीसी चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह समेत कुछ पुलिस कर्मियों को भी लाइन हाजिर किया जा चुका है। लगातार हो रही इन कार्रवाइयों के बावजूद थाना पुलिस के कामकाज को लेकर सवाल उठते रहे हैं।

     

    यह भी पढ़ें- औरैया में 10 साल के बेटे ने कोर्ट में सुनाई मां की हत्या की कहानी, गवाही से हत्यारे पिता को उम्रकैद की सजा