Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    20 जुलाई तक होंगे हज यात्रा के ऑनलाइन आवेदन, इन दस्तावेजों के बिना नहीं भर पाएंगे फॉर्म

    Updated: Fri, 03 Jul 2026 04:59 PM (IST)

    हज-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 20 जुलाई निर्धारित की गई है। इच्छुक आवेदक हज कमेटी ऑफ इंडिया की वेबसाइट या हज सुविधा एप के माध्यम से पंजीकरण ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    HighLights

    1. हज-2027 आवेदन की अंतिम तिथि 20 जुलाई है।

    2. ऑनलाइन आवेदन हज कमेटी वेबसाइट या हज सुविधा एप से।

    3. 31 दिसंबर 2027 तक वैध पासपोर्ट अनिवार्य है।

    जागरण संवाददाता, औरैया। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने बताया कि हज-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 20 जुलाई निर्धारित की गई है। आवेदन हज कमेटी ऑफ इंडिया की वेबसाइट और हज सुविधा एप के माध्यम से किया जा सकता है। साथ ही एकेएम इंटर कॉलेज संजय गेट, पुराना नुमाइश रोड स्थित हज ई-सुविधा केंद्र पर भी आवेदन की सुविधा उपलब्ध है।

    अधिकारी ने बताया कि आवेदन के लिए मशीन रीडेबल पासपोर्ट होना अनिवार्य है, जिसकी वैधता 31 दिसंबर 2027 तक होनी चाहिए। हज-2027 के लिए दो श्रेणियां निर्धारित की गई हैं। वह 40 और 20 दिन है। 20 दिन की श्रेणी के लिए केवल सात प्रस्थान केंद्र (अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, कोच्चि, दिल्ली, हैदराबाद और मुंबई) उपलब्ध रहेंगे।

    ये दस्तावेज होंगे जरूरी

    आवेदन के समय पासपोर्ट आकार का फोटो, पासपोर्ट के प्रथम व अंतिम पृष्ठ की प्रति, निवास प्रमाण पत्र, बैंक खाते का विवरण तथा कैंसिल चेक या बैंक पासबुक की प्रति अपलोड करनी होगी। अधिकतम पांच लोग एक साथ आवेदन कर सकते हैं, लेकिन सभी आवेदकों को एक ही श्रेणी का चयन करना होगा तथा अपना स्वयं का मोबाइल नंबर दर्ज करना अनिवार्य होगा।

    बिना मेहरम श्रेणी में 65 वर्ष या उससे अधिक आयु की महिलाएं भी आवेदन कर सकती हैं। 65 वर्ष से अधिक आयु के सामान्य आवेदकों के साथ 40 से 64 वर्ष आयु का एक सहयात्री (कम्पेनियन) होना आवश्यक होगा।

    यह भी पढ़ें- अब घर बैठे बनेंगे Rent Agreement, सरकार ने शुरू की ऑनलाइन डिजिटल स्टांपिंग की सुविधा

    हज कमेटी ऑफ इंडिया द्वारा जारी दिशा-निर्देश एवं हज पालिसी हज कमेटी और उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। आवेदन करने के बाद उसका प्रिंटआउट डाउनलोड कर उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति को उपलब्ध कराना होगा।

    खबरें और भी