नशे के खिलाफ उतरा अवध विवि, रैली निकालकर लोगों को किया जागरूक
डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय ने कौटिल्य प्रशासनिक भवन से नाका बाईपास तक नशा मुक्ति जागरूकता रैली निकाली। इस अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे ...और पढ़ें

नशे के खिलाफ निकाली रैली।
HighLights
अवध विश्वविद्यालय ने नशा मुक्ति जागरूकता रैली निकाली।
युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया।
पीएम के नशा मुक्त अभियान संवाद की तैयारी।
जागरण संवाददाता, अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की अगुवाई में नशा मुक्त अभियान के अंतर्गत कौटिल्य प्रशासनिक भवन में रैली निकली। इसके अलावा विवि की योजनाओं को लेकर डा. बिजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। आगामी कार्यक्रमों तथा जनजागरूकता गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की गई। उधर, विश्वविद्यालय परिसर से नाका बाईपास तक नशा मुक्ति जागरूकता रैली एवं पैदल यात्रा निकाली गई।
इस दौरान नशे के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। इसमें दाे अगस्त को आयोजित होने वाले प्रधानमंत्री के नशा मुक्त अभियान संवाद कार्यक्रम की तैयारी की गई। कुलपति ने कहा कि युवा शक्ति किसी राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत है। उच्च शिक्षण संस्थानों का नैतिक दायित्व है कि वे युवाओं को इस सामाजिक समस्या से दूर रखना होगा।
कुलपति ने कहा, प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री की इस महत्वपूर्ण पहल को जनआंदोलन का स्वरूप दें। रैली वापस आई तो बाद में नशा मुक्ति विषयक पोस्टर प्रतियोगिता हुई। इसमें विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। कुलसचिव विनय कुमार सिंह एवं वित्त अधिकारी पूर्णेंदु शुक्ल, संकायाध्यक्ष, आचार्य, शिक्षकगण, प्रशासनिक अधिकारी व एनसीसी कैडेट उपस्थित रहे।