Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अयोध्या में मेडिकल छात्र के पास मिली तीव्र विस्फोट के बम बनाने की विधि वाली पर्ची, सुरक्षा एजेंसियां हुई अलर्ट

    Updated: Sat, 01 Aug 2026 12:58 PM (IST)

    Ayodhya Medical Student: अयोध्या के मेडिकल कॉलेज में मुस्लिम छात्र के पास बम बनाने से संबंधित कथित जानकारी वाली पर्ची मिलने के बाद पुलिस और खुफिया एजे ...और पढ़ें

    बम बनाने की विधि के प्रैक्टिकल का पर्चा

     बम बनाने की विधि के प्रैक्टिकल का पर्चा 

    HighLights

    1. अयोध्या मेडिकल कॉलेज के एक छात्र के पास मिली बम बनाने संबंधी पर्ची

    2. बम बनाने की विधि का प्रैक्टिकल कर रहा था एक्सरे डिप्लोमा का छात्र

    3. पुलिस ने बलरामपुर के रहने वाले मुस्लिम छात्र को पकड़ा

    जागरण संवाददाता, अयोध्या। राम नगरी में राजर्षि दशरथ मेडिकल कालेज दर्शननगर में एक्सरे टेक्नीशियन (डिप्लोमा) की पढ़ाई कर रहा छात्र पूरी रात तीव्र धमाके वाले बम बनाने का प्रैक्टिकल करता रहा। बलरामपुर का मुस्लिम छात्र मेडिकल कॉलेज में पैरामेडिकल प्रथम वर्ष का छात्र है।

    छात्र से बम बनाने की विधि के प्रैक्टिकल का पर्चा पकड़े जाने के बाद मेडिकल कालेज में अफरा तफरी मची है। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए खुफिया एजेंसियों को भी जांच में लगाया गया है। मेडिकल कॉलेज दर्शननगर प्रशासन ने इसकी सूचना पुलिस को दी है। पुलिस ने मुस्लिम छात्र को हिरासत में ले लिया है। पुलिस उसको पहले चौकी दर्शननगर फिर कोतवाली ले गई। जहां पुलिस के साथ जिले में अन्य सुरक्षा एजेंसियां छात्र से पूछताछ कर रही हैं।

    Sarfaraz Ayodhya Photo

    बलरामपुर जिले का निवासी है सरफराज खान

    छात्र सरफराज खान बलरामपुर जिले का निवासी है। उसने मेडिकल कॉलेज में इसी वर्ष दाखिला लिया है। उसकी रात में लैब में ड्यूटी लगी थी। इस दौरान बरामद उसके पास मिली पर्ची में कथित तौर पर बम बनाने की विधि आकार और तीव्रता से संबंधित विवरण लिखा हुआ था। पुलिस अभी प्रकरण में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है तो वही मेडिकल कालेज प्रशासन सीसीटीवी फुटेज से लेकर छात्र की पूरी डिटेल खंगाल रहा है।

    Sarfaraz Ayodhya

    पुलिस क्षेत्राधिकारी अयोध्या आशुतोष तिवारी ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। आवश्यकता पड़ने पर अन्य जांच एजेंसियों की भी मदद ली जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले में सभी तथ्यों की पुष्टि करने में जुटी है।

    खबरें और भी

    कश्मीरी छात्र को छेड़खानी करते हुए पकड़ा गया

    इससे पहले भी कॉलेज में कश्मीरी छात्र को छात्राओं और महिलाओं से छेड़खानी करते हुए पकड़ा गया था, लेकिन तत्कालीन मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया था। अब सरफराज खान के पकड़े जाने के बाद एक बार फिर कश्मीरी छात्र का मुद्दा मेडिकल कालेज में उठने लगा है।