Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    14 कोसी परिक्रमा पथ पर दिखने लगा आकर्षक जनारा, 50 करोड़ से लग रहीं डेकोरेटिव लाइटें

    Updated: Thu, 19 Feb 2026 03:07 PM (GMT+05:30)

    अयोध्या का 14 कोसी परिक्रमा पथ अब फोरलेन स्वरूप में आकर्षक दिख रहा है। 1140 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा यह मार्ग जून तक पूरा होगा। 50 करोड़ रुपये की ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, अयोध्या। 14 कोसी परिक्रमा पथ जब फोरलेन होना आरंभ हुआ तो भले ही लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा, लेकिन अब परिक्रमा पथ पर फोरलेन होने का स्वरूप आकर्षक लगने लगा है। 11 सौ 40 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे 14 कोसी परिक्रमा पथ का निर्माण जून माह तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। मार्ग पर कुछ स्थानों पर फैंसी लाइटें भी लगने लगी हैं। जनौरा स्थित गिरिजाकुंड से आने बढ़ने पर मार्ग के फोरलेन होने का स्वरूप स्पष्ट होने लगा है।

    इस ऐतिहासिक और आध्यात्मिक मार्ग पर करीब 50 करोड़ रुपये की लागत से भव्य डकोरेटिव लाइटिंग व्यवस्था की जा रही है। आस्था की इस डगर को नया आयाम मिलने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। 14 कोसी परिक्रमा अयोध्या की सबसे पवित्र परंपराओं में से एक है।

    भक्तों के लिए बन जाता है मुख्य मार्ग

    कार्तिक माह में यह मार्ग राम भक्तों के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र बन जाता है, जबकि आम दिनों में भी बड़ी संख्या में लोग आवागमन के लिए इस मार्ग का उपयोग करते हैं। माना जाता है। नए मार्ग पर भव्य लाइटिंग की व्यवस्था की जा रही है।

    कई जगहों पर लगाई भी जा चुकी है। मीडियन में एक एक हजार पांच और फुटपाथ पर दो हजार 10 पोल्स पर डेकोरेटिव लाइट्स लगेंगी। बनने के बाद यह रास्ता रामपथ व धर्मपथ जैसी ही दिखेगा, जिसकी झलक मिलने भी लगी है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- PM आवास योजना का वेरिफिकेशन पूरा, UP के 112162 परिवारों को जल्द मिलेंगे मकान

    लोक निर्माण विभाग खंड तीन के अधिशासी अभियंता सत्यपाल सिंह ने बताया कि निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। लाइटों से पूरा परिक्रमा पथ रात में भी लोगों के लिए सुगम और सुरक्षित रहेगा। डिजाइनर लाइटिंग से मार्ग दिव्य अनुभव प्रदान करेगा, जहां हर कदम पर भगवान राम की कृपा का एहसास होगा।