Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भरतकुंड से लता चौक तक चलेंगी पांच सिटी बसें, न्यूनतम 10 रुपये किराया निर्धारित

    Updated: Sat, 27 Jun 2026 09:46 PM (IST)

    अयोध्या में भरतकुंड से लता चौक तक पांच नई ई-बसों का संचालन सोमवार से शुरू होगा। यह सेवा 26 किमी लंबे रूट पर न्यूनतम 10 रुपये से 35 रुपये तक के किराए क ...और पढ़ें

    भरतकुंड से लता चौक तक चलेंगी पांच सिटी बसें।

    भरतकुंड से लता चौक तक चलेंगी पांच सिटी बसें।

    HighLights

    1. भरतकुंड से लता चौक तक नई ई-बस सेवा शुरू।

    2. सोमवार से पांच ई-बसों का संचालन प्रारंभ होगा।

    3. न्यूनतम 10 रुपये से 35 रुपये तक किराया निर्धारित।

    जागरण संवाददाता, अयोध्या। अब भरतकुंड से रामनगरी के लता चौक तक की यात्रा सुविधाजनक हो जाएगी। अयोध्या सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विस लिमिटेड की टीम ने शनिवार को इस रूट का सर्वे पूरा कर लिया है। सोमवार से इस रूट पर अयोध्या सिटी ट्रांसपोर्ट की पांच ई बसों का संचालन प्रारंभ कर दिया जाएगा।

    सर्विसेस के एआरएम रवीश कुमार ने बताया कि सर्वे के दौरान एक तरफ से 26 किमी के इस रूट पर कुल 13 बस स्टापेज चिह्नित किये गए हैं, जिसमें लता चौक, साकेत पेट्रोल पंप ब्रिज, अयोध्याधाम बाईपास, बूथ नंबर-चार, महोबरा बाईपास, देवकाली बाईपास शामिल है।

    इसके साथ ही, सुलतानपुर बाईपास नाका, कोका-कोला फैक्ट्री, डॉ. भीमराव अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, शुगर मिल, पूराकलंदर, अयोध्या रीजनल वर्कशाप और अंतिम पड़ाव भरत कुंड होगा। लता चौक से भरतकुंड तक यात्रा के लिए यात्री को 35 रुपये भुगतान करना होगा।

    अन्य स्टापेज के हिसाब से किराया निर्धारित किया गया है जो न्यूनतम 10 रुपये से शुरू होगा। सर्वे में ड्यूटी आफिसर हंशा, सीनियर सुपरवाइजर आयुषी के साथ स्पेशल पर्पज व्हीकल टीम शामिल रही। एआरएम ने बताया कि सर्वे सफलतापूर्वक पूरा हो गया है। सोमवार से इस नये रूट पर सिटी बसों का संचालन प्रारंभ हो जाएगा।

    खबरें और भी

    वर्तमान में कुल 20 सिटी बसें संचालित हो रही हैं, जिसमें से 15 रामपथ और सलारपुर वाया रामपथ रूट पर संचालित हो रही हैं। पांच बसों को नये रूट पर संचालित किया जाएगा, जो यात्रियों को सीधे रामनगरी से जोड़ेंगी।

    यह भी पढ़ें- वाराणसी से चलने वाली 2 वंदे भारत ट्रेनों के समय में होगा बदलाव, सफर से पहले चेक कर लें टाइमिंग

    यह भी पढ़ें- आयुष्मान कार्ड का डाटा ठीक कराने के लिए यूपी सरकार चलाएगी अभियान, पात्र परिवारों को मिलेगा लाभ