अयोध्या में डॉक्टरों ने महिला को दी नई जिंदगी, ऑपरेशन कर पेट से निकाला 10 KG का ट्यूमर
राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज, अयोध्या के चिकित्सकों ने गोंडा की एक महिला के पेट से 10 किलो का विशाल ट्यूमर सफलतापूर्वक निकाला। ...और पढ़ें

राजर्षि दशरथ मेडिकल कालेज में महिला का आपरेशन करते डा. प्रदीप सिंह(बाएं से दूसरे) व अन्य
HighLights
अयोध्या के मेडिकल कॉलेज में हुआ सफल ऑपरेशन।
गोंडा की महिला के पेट से निकला 10 किलो ट्यूमर।
पांच साल से पीड़ित महिला अब पूरी तरह स्वस्थ।
संवाद सूत्र, अयोध्या। राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज, दर्शननगर के चिकित्सकों ने महिला के पेट से दस किलो का ट्यूमर ऑपरेशन करके निकाला है। महिला गोंडा जिले की मनकापुर निवासी है। वह पांच वर्षो से उपचार गोंडा में ही करा रही थी। महिला को शुरुआती दौर में 500 ग्राम का ट्यूमर हाेने की जानकारी मिल थी।
उपचार आरंभ हाेने के बाद पांच वर्षो में बढ़कर दस किलो पहुंच गया। हालत बिगड़ने पर आठ जून को मेडिकल कॉलेज में पहुंची थी। ओपीडी में जर्नल सर्जन डॉ. प्रदीप सिंह ने भर्ती कर जांच कराई और शुक्रवार को विभागाध्यक्ष डॉ. एमसी पांडेय की निगरानी में डॉ. प्रदीप ने ऑपरेशन किया। महिला पूरी तरह स्वस्थ है।
मनकापुर बाजार निवासी प्रमोद कुमार मोदनवाल की 40 वर्षीय पत्नी यशोदा तीन वर्ष पहले पेट दर्द हाेने के बाद चिकित्सक के पास पहुंचीं। अल्ट्रासाउंड कराने पर ट्यूमर निकला। इसके बाद स्वजन बस्ती के एक अस्पताल में ले जाकर चिकित्सक को दिखाया। चिकित्सक ने उपचार के साथ आपरेशन की सलाह दी, लेकिन ऑपरेशन से मना किया।
ट्यूमर से निकला करीब 4 लीटर पानी
एक वर्ष उपचार के बाद मनकापुर के ही होम्योपेथिक चिकित्सक से दवा शुरू कर दिया। इसके बाद ट्यूमर काफी बढ़ गया, तो रामनगरी के एक निजी चिकित्सक के पास पहुंचे। वहां डॉक्टर ने रिपोर्ट देख सीधे डॉ. प्रदीप सिंह के पास मेडिकल कॉलेज भेज दिया।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- नहर में गिरी कार, भीगा एडमिट कार्ड... पर नहीं टूटा पिता का हौसला; हादसे को भुलाकर बेटी को दिलाई TET परीक्षा
डॉ. शृष्टेश ने बताया कि भर्ती करने के बाद सबसे पहले जांच में कैंसर की आशंका दूर करने के लिए सैंपल भेज अस्पताल से संबंधित दूसरी जांच और ब्लड की कमी को दूर करने के लिए उपचार चलता रहा। शुक्रवार को सभी रिपोर्ट नार्मल हाेने पर डॉ. प्रदीप सिंह ने डॉ. दिव्या उपाध्याय, डॉ. शृष्टेश तिवारी, डॉ. पीयूष कांत और बेहोशी की डॉ. नेहा सिंह तथा डॉ. अमन के साथ मिलकर ऑपरेशन कर दिया। ट्यूमर के साथ करीब तीन से चार लीटर पानी भी निकला।
मेडिकल कॉलेज के सभी विभागों के डॉक्टर अच्छा काम कर रहे हैं। जनरल सर्जनों का बहुत ही सराहनीय प्रयास चल रहा है। उनके इसी प्रयास से जनता को काफी राहत मिल रही है।
डॉ. दिनेश सिंह मार्तोलिया, प्राचार्य