Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अयोध्या में 5.61 लाख के KCC बकाया पर किसान के खेत की कुर्की, प्रशासन ने लगाई लाल झंडी

    By Nafees Edited By: Ashish Mishra
    Updated: Sat, 04 Jul 2026 04:25 PM (IST)

    अयोध्या में उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के 5.61 लाख रुपये के किसान क्रेडिट कार्ड ऋण का भुगतान न करने पर तहसील प्रशासन ने एक किसान के खेत की कुर्की कर दी ...और पढ़ें

    5.61 लाख के केसीसी बकाया पर किसान के खेत की कुर्की।

    5.61 लाख के केसीसी बकाया पर किसान के खेत की कुर्की।

    HighLights

    1. किसान क्रेडिट कार्ड ऋण बकाया पर कार्रवाई।

    2. अयोध्या में 5.61 लाख रुपये की वसूली।

    3. प्रशासन ने किसान के खेत की कुर्की की।

    संवाद सूत्र, शुजागंज (अयोध्या)। उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा मवई से किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) योजना के तहत लिया गया 5.61 लाख रुपये का ऋण न चुकाने पर तहसील प्रशासन ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए बकायेदार किसान के खेत की कुर्की कर दी। राजस्व विभाग और पुलिस की मौजूदगी में खेत पर लाल झंडी लगाकर कुर्की आदेश का पालन कराया गया।

    मवई थाना क्षेत्र के ग्राम ओहरामऊ सहजना निवासी राज कुमार पुत्र काशीराम पर बैंक के अनुसार 5,61,544 रुपये का बकाया था। बैंक द्वारा कई बार नोटिस जारी कर भुगतान का अवसर दिए जाने के बावजूद राशि जमा न होने पर राजस्व वसूली की प्रक्रिया शुरू की गई। सक्षम प्राधिकारी के आदेश के बाद तहसील प्रशासन ने खेत की कुर्की की कार्रवाई अमल में लाई।

    कार्रवाई के दौरान तहसीलदार विजय कुमार, उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा मवई के शाखा प्रबंधक रोहित श्रीवास्तव तथा मवई पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। अधिकारियों ने खेत पर लाल झंडी लगाकर कुर्की की औपचारिक प्रक्रिया पूरी कराई।

    शाखा प्रबंधक रोहित श्रीवास्तव ने बताया कि बकाया राशि का भुगतान होने तक नियमानुसार आगे की राजस्व वसूली की कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने किसानों से समय पर ऋण अदायगी करने की अपील करते हुए कहा कि इससे ऐसी कठोर कार्रवाई से बचा जा सकता है।

    यह भी पढ़ें- अंबेडकरनगर स्वास्थ्य विभाग की शानदार प्रगति, उत्तर प्रदेश में पांचवें स्थान पर पहुंचा जिला

    यह भी पढ़ें- पूर्वांचल व‍िव‍ि के दीक्षा समारोह में उत्कृष्ट शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित, मांगे गए आवेदन

    खबरें और भी