Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अयोध्‍या में LPG के बाद अब पेट्रोल-डीजल पंपों पर लगी कतारें, मची रही अफरातफरी

    Updated: Wed, 25 Mar 2026 02:19 PM (IST)

    अयोध्या में ग्रामीण क्षेत्रों में डीजल की कमी के बाद शहरी पेट्रोल-डीजल पंपों पर लंबी कतारें और अफरातफरी मच गई। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बुल ...और पढ़ें

    HighLights

    1. अयोध्या के ग्रामीण क्षेत्रों में डीजल की कमी की शिकायतें।

    2. शहर के पेट्रोल-डीजल पंपों पर अचानक मची अफरातफरी।

    3. अधिकारियों ने ईंधन की किल्लत की बात को नकारा।

    जागरण संवाददाता, अयोध्या। गैस किल्लत के बीच मंगलवार को ग्रामीण क्षेत्रों में डीजल न होने का शोर रहा। मिल्कीपुर सहित कई क्षेत्रों के पेट्रोल पंप पर डीजल न मिलने की शिकायत हुई। पंप संचालकों ने बताया कि डीजल खत्म हो गया है, लेक‍िन बुधवार को लोड आ जाएगा।

    इस शोर के बाद शाम को शहरी क्षेत्र में भी हलचल बढ़ी और अचानक अधिकांश पेट्रोल पंपों पर लोगों की कतार लग गई। मारामारी देखने को मिली। कई पंपों पर तो अराजकता की स्थिति से निपटने के लिए पुलिस तक बुलानी पड़ी। लोग कतार में लगे रहे और आपस में गाली-गलौज भी करते रहे। हनुमतनगर चौराहे का इंडियन आयल का पेट्रोल पंप ड्राई रहा।

    इसी तरह कोड़री चौराहे के समीप भारत पेट्रोल पंप पर पेट्रोल के लिए लोग कतार लगाए रहे। बाद में पंप ड्राई हो गया। जिला पूर्ति अधिकारी बृजेश कुमार मिश्रा ने पेट्रोल व डीजल की किल्लत होने की बात को सिरे से खारिज कर दिया। पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है।

    यह भी पढ़ें- रामनवमी तक अयोध्या की तरफ नहीं जाएंगे मालवाहक वाहन, इन रूट से होगा आवागमन




    खबरें और भी