अयोध्या में पिता की हत्या का बदला लेने के लिए 16 वर्ष बाद हिस्ट्रीशीटर पर चलाई गोली, सगे भाई गिरफ्तार
अयोध्या में 16 साल पुराने पिता की हत्या का बदला लेने के लिए हिस्ट्रीशीटर संजय सिंह पर गोली चलाई गई। घायल संजय सिंह का लखनऊ में इलाज चल रहा है। पुलिस न ...और पढ़ें

पिता की हत्या का बदला लेने के लिए 16 वर्ष बाद हिस्ट्रीशीटर पर चलाई गोली।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सूत्र, मिल्कीपुर (अयोध्या)। पिता की हत्या के बाद सुलग रही प्रतिशोध की ज्वाला ने एकबार फिर मिल्कीपुर क्षेत्र की शांति भंग कर दी है। पंडा हत्याकांड को लेकर 16 वर्ष बाद हत्या के मुख्य आरोपी व हिस्ट्रीशीटर संजय सिंह पर मृतक के पुत्र ने गोलीबारी की। गोली लगने से हिस्ट्रीशीटर गंभीर रूप से घायल है। उसका लखनऊ में उपचार चल रहा है। हालत खतरे से बाहर है।
घायल संजय सिंह निर्दल प्रत्याशी के रूप में जिला पंचायत सदस्य का चुनाव भी लड़ चुका हैं। वह इनायतनगर थाना का हिस्ट्रीशीटर है।उस पर 25 मुकदमें पंजीकृत हैं। पुलिस ने गोलीबारी के मुख्य आरोपित विपिन दुबे सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
इनायतनगर के ईंटगांव निवासी संजय सिंह सोमवार की रात मिल्कीपुर बाजार में उमाशंकर जायसवाल के यहां आयोजित प्रीतिभोज में गये थे। देर रात कार्यक्रम स्थल से निकलकर वह अपनी स्कॉर्पियो में बैठने जा रहे थे तभी उन पर फायरिंग की गई।
संजय सिंह ने आरोप लगाया है कि मिल्कीपुर बाजार निवासी विपिन दुबे, उनके भाई कुशल दुबे और चाचा गिरजाशंकर दुबे ने उन पर फायरिंग की। संजय सिंह पूर्व जिला पंचायत सदस्य स्वर्गीय संजय सिंह गुल्लू के अभिन्न मित्र हैं।
वर्ष 2008 में गुल्लू सिंह के साथ उमाशंकर दुबे के परिवारवालों का विवाद हुआ था। हमले में गुल्लू सिंह गंभीर रूप से घायल हुए थे। बाद में उन्होंने दम तोड़ दिया।
गुल्लू सिंह की हत्या का बदला लेने के लिए उनके मित्र संजय सिंह ने 29 जून 2009 को पूराकलंदर अंतर्गत अमौना नहर के पास विपिन दुबे के पिता उमाशंकर दुबे उर्फ पंडा व उनके अंगरक्षक सिपाही महेंद्र यादव की हत्या कर दी थी।
खबरें और भी
इस मामले में संजय सिंह समेत सात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हुआ था। मुकदमा न्यायालय में चल रहा है। फैसला आने वाला है। गुल्लू सिंह की हत्या में विपिन दुबे नामजद आरोपी है। उसे दस वर्ष की सजा हुई है। इस समय वह जमानत पर है। मुकदमे में ट्रायल चल रहा है। इसमें फैसला आने वाला है। ए
सपी ग्रामीण बलवंत चौधरी ने बताया कि संजय सिंह की तहरीर पर विपिन दुबे उर्फ विक्की, अभय दुबे उर्फ कुशल दुबे व गिरजाशंकर दुबे के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। विपिन दुबे और अभय दुबे उर्फ कुशल दुबे को गिरफ्तार किया गया है।
गनर को गुमराह कर घर से निकला था विपिन
उमाशंकर दुबे की हत्या के बाद आरोपितों से जान का खतरा व्यक्त करने पर उनके परिवार को गनर मिला है। प्रीतिभोज का कार्यक्रम विपिन के घर के निकट था, जहां संजय सिंह भी आमंत्रित था। कार्यक्रम के दौरान ही दोनों पक्षों में कुछ कहासुनी की बात सामने आई है।
इसके बाद विपिन घर चला आया। घर पहुंचने के बाद विपिन दोबारा बाहर निकला। गनर ने पूछा तो बताया कि वह कहीं नहीं जा रहा है। इसके बाद चुपके से वह अपने भाई अभय दुबे के साथ बाहर निकला और वारदात की। वारदात में अवैध असलहे का उपयोग किया गया है।