अयोध्या में राजनीतिक दलों को चार जुलाई को दी जाएगी मतदेय स्थलों की लिस्ट, 18 को जारी होगी फाइनल लिस्ट
अयोध्या में मतदेय स्थलों के संभाजन की प्रक्रिया जारी है, जिसकी आलेख्य सूची 4 जुलाई को राजनीतिक दलों को मिलेगी। आपत्तियों और सुझावों के निपटारे के बाद ...और पढ़ें
-1782996933365_m.webp)
राजनीतिक दलों को चार जुलाई को दी जाएगी मतदेय स्थलों की लिस्ट। AI जेनरेटेड फोटो
HighLights
मतदेय स्थलों की आलेख्य सूची 4 जुलाई को मिलेगी।
आपत्तियों और सुझावों के बाद 18 जुलाई को अंतिम सूची।
अयोध्या में अब कुल 2147 मतदेय स्थल होंगे।
जागरण संवाददाता, अयोध्या। मतदेय स्थलों के संभाजन को लेकर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों एवं मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ आयोजित बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी शशांक त्रिपाठी ने बताया कि चार जुलाई से आपत्तियों एवं सुझावों के लिए मतदेय स्थलों की आलेख्य सूची का प्रकाशन व सूची मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपलब्ध करा दी जाएगी।
18 जुलाई से सांसद सदस्यों, विधानसभा सदस्यों तथा मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठकों के पश्चात शिकायतों एवं सुझावों के निस्तारण के बाद सूची को अंतिम रूप दिया जाना है।
25, 27 व 28 जुलाई को जिला निर्वाचन कार्यालय मतदेय स्थलों का प्रस्ताव मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को आयोग के अनुमोदन के लिए उपलब्ध कराएगा। 31 जुलाई को मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय संभाजन संबंधी प्रस्ताव आयोग के भेजेगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि ऐसे मतदेय स्थल जिन पर 1200 से अधिक एवं 300 से कम मतदाता थे, उनका समायोजन उसी मतदान केंद्र में बने मतदेय स्थलों पर करते हुए निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी की ओर से तैयार किये गये प्रस्ताव को मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को विधानसभावार विवरण उपलब्ध कराएगा।
समायोजन के बाद 271 रुदौली विस में 413 की जगह अब केवल 407 मतदेय स्थल हैं। इसी तरह 273 मिल्कीपुर (अजा) विस में 443 की जगह 442 मतदेय स्थल, 274 बीकापुर विस में 443 की जगह अब 435 मतदेय स्थल, 275 अयोध्या विस में 419 की जगह 411 मतदेय स्थल और 276 गोसाईंगंज विस में 475 की जगह अब 452 मतदेय स्थल है। इस तरह जनपद में 2193 मतदेय स्थलों में 2147 मतदेय स्थल है।
जिन मतदेय स्थलों के भवन पुराने व जर्जर हो तथा जहां मतदेय स्थल की दूरी दो किमी से अधिक हो तथा मतदेय स्थल पर मतदाताओं की संख्या 1200 से अधिक हो, ऐसे मतदेय स्थलों के संबंध में संशोधन प्रस्ताव तीन दिवस के अंदर संबंधित उप जिलाधिकारी कार्यालय अथवा जिला निर्वाचन कार्यालय में राजनीतिक दल उपलब्ध करा सकते हैं।
खबरें और भी
बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी विशु राजा, उप जिलाधिकारी सदर अरविंद कुमार, उप जिलाधिकारी बीकापुर श्रेया, उप जिलाधिकारी मिल्कीपुर सुधीर कुमार, उप जिलाधिकारी सोहावल सविता राजपूत सहित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि राघवेंद्र नारायण पांडेय, मुस्तफा अली, विनोद सिंह, अंसार अहमद, उमेश उपाध्याय, राम प्रकाश वर्मा, अखंड प्रताप सिंह, सत्य प्रकाश मौर्य आदि मौजूद रहे।