अयोध्या में रामलला के दर्शनार्थी अब निर्बाध रूप से कर सकेंगे राम दरबार के दर्शन, पास व्यवस्था खत्म
अयोध्या में रामलला के दर्शनार्थी अब बिना पास के राम दरबार के दर्शन कर सकेंगे। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने भक्तों की सुविधा के लिए पास व्यव ...और पढ़ें

अयोध्या राम मंदिर। जागरण
HighLights
राम दरबार दर्शन के लिए पास व्यवस्था समाप्त।
श्रद्धालु अब बिना पास के कर सकेंगे दर्शन।
दर्शन व्यवस्था हुई सरल और समय की बचत।
जागरण संवाददाता, अयोध्या। दिव्य व भव्य धाम में विराजित रामलला के दर्शन करने वाले रामभक्त अब निर्बाध रूप से राम दरबार के भी दर्शन कर सकेंगे। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए राम दरबार दर्शन के लिए लागू पास व्यवस्था समाप्त कर दी है।
अब भक्तों को राम दरबार के दर्शन के लिए अलग से पास बनवाने की आवश्यकता नहीं होगी। रामनगरी में सावन माह का अलग ही उत्साह होता है। देश के कोने -कोने से सावन मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। ऐसे समय में पास व्यवस्था समाप्त होने से भक्तों को बड़ी राहत मिलेगी।
अब उनको अलग से आवेदन सहित पास की औपचारिकताओं से नहीं गुजरना पड़ेगा। श्रद्धालुओं के सुगम दर्शन के लिए पांच लेन बनाए गए हैं, जिसमें वह कतारबद्ध होकर रामदरबार को निहार सकेंगे। पहले नित्य पांच हजार श्रद्धालु पास के जरिए राम दरबार का दर्शन करते थे। अब ट्रस्ट की नई व्यवस्था के तहत श्रद्धालु सामान्य दर्शन कतार से रामलला के दर्शन करने के बाद सीधे प्रथम तल स्थित राम दरबार के दर्शन कर सकेंगे।
यह भी पढ़ें- अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट में नृपेंद्र मिश्र अलग-थलग, चढ़ावा चोरी स्वीकारना पड़ा भारी
ट्रस्ट के इस निर्णय से दर्शन व्यवस्था अधिक सरल और सुगम होने के साथ श्रद्धालुओं का समय भी बचेगा। एक ट्रस्टी ने नई व्यवस्था की पुष्टि करते हुए बताया कि सामान्य दर्शनार्थियों को भी रामदरबार के दर्शन सुलभ होंगे।