Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    श्रीरामजन्मभूमि ट्रस्ट का बड़ा फैसला, अब ट्रस्ट के तीन CA की आईडी से मिलेगी दर्शन पास की सुविधा

    Updated: Fri, 31 Jul 2026 07:00 AM (IST)

    श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अपने तीन चार्टर्ड अकाउंटेंट को दर्शन पास जारी करने के लिए अधिकृत किया है। ...और पढ़ें

    राम मंदिर

    राम मंदिर

    HighLights

    1. ट्रस्ट के तीन सीए दर्शन पास जारी करेंगे।

    2. पूर्व पदाधिकारियों की आईडी बंद होने से यह निर्णय।

    3. श्रद्धालुओं को दर्शन पास मिलने में अब आसानी होगी।

    प्रवीण तिवारी, अयोध्या। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं की सुविधा का ध्यान रखते हुए मंदिर में ट्रस्ट के तीन चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) को भी इसके लिए अधिकृत किया है। इनके नाम की आईडी है।

    यह निर्णय पूर्व महासचिव चंपतराय व पूर्व ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र एवं गोपाल राव की आईडी बंद होने के कारण लिया गया है। ट्रस्टीद्वय के त्यागपत्र के बाद अंतरिम महासचिव कृष्ण मोहन की देखरेख में भक्तों की सुविधा के संबंध में प्रबंध किए जा रहे हैं। इससे श्रद्धालुओं को आसानी से दर्शन पास हासिल हो सकेगा।

    उधर आरएसएस से जुड़े पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के लिए पास की अलग से व्यवस्था है। विभाग प्रचारक व कार्यालय प्रमुख की संस्तुति पर पास जारी हो रहे हैं। अंतरिम महासचिव कृष्ण मोहन के नाम से बनीं पास आईडी काम करने लगी है। पास जारी हो रहे हैं।

    जिला व पुलिस प्रशासन के लिए अलग से पास का कोटा है। नित्य कुल लगभग एक हजार आठ सौ पास जारी होते हैं। ये छह स्लाट में जारी किए जाते हैं। एक स्लाट दो घंटे का है और प्रत्येक में तीन सौ पास जारी हाेते हैं। इसी में विशिष्ट व सुगम पास निहित हैं।

    दरअसल ट्रस्ट के तीनों सीए को पास जारी करने के लिए इसलिए भी अधिकृत किया गया है, जिससे त्यागपत्र दे चुके ट्रस्टियों व मंदिर व्यवस्था प्रमुख रहे गोपाल राव की ओर से जारी होने वाले पास नियमित जारी होन लगें। इसमें बाधा न आए। पूर्व महासचिव चंपतराय को देश व दुनिया के भक्त पास बनवाने के लिए आवेदन भेजते थे।

    खबरें और भी

    उनके कुछ करीबी पास निर्गत करा देते थे। पास उन्हीं की आइडी से बनते थे। कुछ ट्रस्ट कर्मियों को दूसरों को आईडी पर पास बनवाने की छूट थी। इनकी संस्तुति पर भी पास बन जाते थे। डॉ. अनिल कुमार मिश्र की आईडी स्थानीय जनों के अतिरिक्त आरएसएस पदाधिकारियों के लिए सर्वसुलभ थी।

    इस समय कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरि ट्रस्टी महांत दिनेंद्रदास सहित अन्य ट्रस्टी के नाम से नियमित विशिष्ट व सुगम दर्शन पास जारी होते हैं। एक ट्रस्टी ने इसकी पुष्टि की।

    यह भी पढ़ें- राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नए सिरे से होगी जांच, नई SIT ने वर्चुअल बैठक कर तय किया रोडमैप