राम मंदिर चढ़ावा चोरी: नई SIT की जांच में तेजी, प्रतिदिन हो रही वर्चुअल समीक्षा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण की जांच में नई एसआईटी ने तेजी ला दी है, जो प्रतिदिन वर्चुअल समीक्षा कर तथ्यों का बारीकी से आकलन कर रही है। टीम बरामदगी, स ...और पढ़ें

लखनऊ के आइजी रेंज किरण एस सहित अन्य अधिकारी जांच को बढ़ा रहे आगे। जागरण
HighLights
नई एसआईटी प्रतिदिन कर रही जांच की वर्चुअल समीक्षा।
बरामदगी, सीसीटीवी फुटेज, बयानों की गहन पड़ताल जारी।
फोरेंसिक, चार्टर्ड अकाउंटेंट विशेषज्ञ भी जांच में शामिल।
प्रवीण तिवारी, अयाेध्या। राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण की जांच में तेजी आ गई है। इसमें जांच अधिकारियों की नित्य वर्चुअल मीटिंग हाेती है। टीम के सदस्य जांच की प्रगति और तथ्यों का बारीकी से आकलन कर रहे हैं। प्रकरण के सभी पहलुओं की समीक्षा की जा रही है। दिन में किसी भी समय ये अधिकारी आपस में बात करते हैं।
सूत्रों के अनुसार जांच की नियमित समीक्षा इसीलिए हो रही है, जिससे कोई भी पक्ष छूटने न पाए। अब तक आरोपितों से हुई धनराशि, आभूषण, संपत्तियों व वाहनों की बरामदगी, गणना कक्षा में लगे सीसी कैमरों के फुटेज, आरोपितों के बयान, ट्रस्टियों की भूमिका और बयानों की जांच पूरी हो गई है।
शिकायतकर्ताओं को भी बुला कर टीम ने पूछताछ की है। चढा़वा चोरी में आधुनिक तकनीक से समीक्षा ही नहीं, बल्कि प्राप्त साक्ष्यों की पड़ताल के लिए विधि विज्ञान की भी मदद ली जा रही है। लैब में वीडियो फुटेज जांचे गए। ताकि वारदात को लेकर सुदृढ़ साक्ष्यों के साथ सम्यक रिपोर्ट तैयार की जा सके।
जांच टीम में अयोध्या रेंज के डीआइजी सोेमेन बर्मा व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. गौरव ग्रोवर, एक फोरेंसिक विशेषज्ञ व चार्टर्ड अकाउंटेंट भी सम्मिलित हैं। सीए आरोपितों के बैंक खातों का विवरण परख रहे हैं। पुलिस विवेचना की भी कई स्तर पर निगरानी की जा रही है। नई एसआइटी ने अब तक कई बड़े लोगों से भी पूछताछ की है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- आज तय होगी रामलला के झूलनोत्सव की रूपरेखा, पहली बार निकलेगी पालकी यात्रा
उधर विवेचना कर रहे सीओ आशुतोष तिवारी भी तेजी से लाेगों को बुला कर उनके बयान दर्ज कर जांच आगे बढ़े रहे हैं। कई लोगों के काल डिटेल खंगाल कर उनसे संबंधित प्रपत्र संकलित किये गये हैं। इतना ही नहीं आठ आरोपितों से संबंधित धनराशि, संपत्तियों की जांच के लिए लखनऊ सहित 12 जिलों के जिलाधिकारियों को पत्र भेजकर संपत्तियों का ब्योरा तलब किया जा चुका है। इनकी सत्यता की पड़ताल भी टीम कर रही है।